फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

KBC 14: ये हैं ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के पहले सीजन से अब तक के विजेता, जानिए अब कहां और क्या कर रहे हैं

Tue, 19 Apr 2022 07:10 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Tue, 19 Apr 2022 07:10 PM IST
विज्ञापन
Kaun Banega Crorepati 14 registration: KBC Winner list and what they are doing now take a look
कौन बनेगा करोड़पति - फोटो : सोशल मीडिया

‘कौन बनेगा करोड़पति’ एक ऐसा शो है, जिसने रातोंरात लोगों की जिंदगी बदल दी। यह शो कई सालों से लोगों की पसंदीदा सूची में अपनी जगह बनाए हुए है। इस शो में भाग लेने के लिए देश के कोने-कोने से लोग आते हैं और अब जल्द ही शो का नया सीजन भी आने वाला है। फिर एक बार अमिताभ बच्चन हॉट सीट पर बैठकर कंटेस्टेंट से सवाल पूछते नजर आएंगे। ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के सीजन 14 में भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन भी शुरू हो गए हैं। इस शो ने आज तक कई लोगों की किस्मत बदलकर उन्हें करोड़पति बना दिया है। आइए जानते हैं अब तक किन लोगों के सिर करोड़पति का ताज सज चुका है और आज वह क्या कर रहे हैं। 

Kaun Banega Crorepati 14 registration: KBC Winner list and what they are doing now take a look
हर्षवर्धन नवाथे - फोटो : सोशल मीडिया

हर्षवर्धन नवाथे (2000)
'कौन बनेगा करोड़पति' के विजेताओं की लिस्ट में पहला नाम हर्षवर्धन नवाथे का है। उन्होंने पहले सीजन में एक करोड़ की धनराशि जीती थी। उस समय वह भारतीय सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे थे, लेकिन केबीसी जीतने के बाद उन्होंने अपनी तैयारी जारी नहीं रखी। वह एमबीए की डिग्री हासिल करने के लिए यूके के एक प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय में चले गए थे और अब महिंद्रा एंड महिंद्रा में कार्यरत हैं।

Kaun Banega Crorepati 14 registration: KBC Winner list and what they are doing now take a look
रवि मोहन सैनी और अनिल कुमार सिन्हा - फोटो : सोशल मीडिया

रवि मोहन सैनी और अनिल कुमार सिन्हा (2001)
पहला 'केबीसी जूनियर' 2001 में आया था, जिसमें 11वीं कक्षा के छात्र रवि मोहन सैनी विजेता बने थे। बाद में उन्होंने सिविल सेवा की परीक्षा को सफलतापूर्वक पास करने के बाद एमबीबीएस की डिग्री प्राप्त की। वह गुजरात कैडर में आईपीएस अधिकारी बने थे। उन्होंने पूरे देश के लिए एक मिसाल पेश की है। वहीं, अनिल कुमार सिन्हा ने एक करोड़ रुपये की धनराशि जीती थी। वह पेशे से एक बैंक कर्मचारी थे और अब वह यूट्यूब पर अपना चैनल चला रहे हैं। इस चैनल के माध्यम से वह अब लोगों को केबीसी की तैयारी कराते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kaun Banega Crorepati 14 registration: KBC Winner list and what they are doing now take a look
ब्रिजेश द्विवेदी और राहत तसलीम - फोटो : सोशल मीडिया

ब्रिजेश द्विवेदी (2005) और राहत तसलीम (2010)
2005 में ब्रिजेश द्विवेदी ने भी 1 करोड़ रुपये जीते थे। अब मनोज और ब्रिजेश कहां है और क्या कर रहे हैं इसकी जानकारी नहीं है। राहत तसलीम ने शो में एक करोड़ की राशि जीतने के बाद अपना बुटीक खोल लिया था। वह झारखंड में अपना बुटीक चलाती हैं।

विज्ञापन
Kaun Banega Crorepati 14 registration: KBC Winner list and what they are doing now take a look
सुशील कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

सुशील कुमार (2011)
बिहार के रहने वाले सुशील कुमार ने 'कौन बनेगा करोड़पति' में पांच करोड़ रुपये जीते थे। हालांकि सुशील अपनी द्वारा इस जीती गई राशि का ठीक से इस्तेमाल नहीं कर पाए और शराब के आदि हो गए। फिलहाल वह बिहार के एक स्कूल में शिक्षक हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed