फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दूरदर्शन पर लौट रहा शक्तिमान, 15 साल बाद अब ऐसे दिखती है 'किलविश' और 'डॉ. जैकाल' सहित बाकी स्टारकास्ट

Wed, 01 Apr 2020 10:43 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Wed, 01 Apr 2020 10:43 PM IST
विज्ञापन
shaktimaan re telecast soon on doordarshan know Then And Now Looks   of mukesh khanna vaishnavi mahant lalit parimoo surendra pal
Shaktimaan Serial Star Cast - फोटो : amar ujala

कोरोना वायरस की वजह से इन दिनों पूरे भारत को लॉकडाउन किया गया है। सरकार ने देश में 21 दिनों का लॉकडाउन लगाने का आदेश दिया है। इस बीच सरकार ने छोटे पर्दे के दर्शकों के लिए उनके पुराने टीवी सीरियल्स को दोबारा से प्रसारित करने का फैसला किया। जिसके तहत 90 के दशक के मशहूर सीरियल रामायण और महाभारत का प्रसारण हो चुका है जबकि शक्तिमान और चाणक्य जल्द शुरू होने वाले हैं। साल 1997 में शुरू हुआ शक्तिमान छोटे पर्दे का सबसे चर्चित टीवी सीरियल रहा है। यह सीरियल साल 2005 में टीवी पर आना बंद हो गया था, लेकिन एक बार फिर से शक्तिमान का प्रसारण दूरदर्शन पर किया जाएगा। ऐसे में आज हम आपको इस सीरियल से जुड़े सभी किरदारों से रुबरू करवाते हैं। साथ ही ये भी बताते हैं कि अब इस सीरियल के सभी कलाकार कैसे दिखते हैं। 

shaktimaan re telecast soon on doordarshan know Then And Now Looks   of mukesh khanna vaishnavi mahant lalit parimoo surendra pal
मुकेश खन्ना - फोटो : file photo

मुकेश खन्ना
मुकेश खन्ना ने गंगाधर विद्याधर मायाधर ओमकारनाथ शास्त्री उर्फ सीरियल के हीरो शक्तिमान का किरदार निभाया था। मुकेश खन्ना अब 62 साल के हो चुके हैं। मुकेश खन्ना को आखिरी बार साल 2016 में सीरियल वारिस में देखा गया था।

shaktimaan re telecast soon on doordarshan know Then And Now Looks   of mukesh khanna vaishnavi mahant lalit parimoo surendra pal
Vaishnavi - फोटो : amar ujala

वैष्णवी महंत
शक्तिमान सीरियल में वैष्णवी महंत ने गीता विश्वास का किरदार निभाया था। वह अब 45 साल की हो चुकी हैं। वैष्णवी महंत कई फिल्मों और टीवी सीरियल में नजर आ चुकी हैं। वह आखिरी बार स्टार प्लस के शो दिव्य-दृष्टी में नजर आई थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
shaktimaan re telecast soon on doordarshan know Then And Now Looks   of mukesh khanna vaishnavi mahant lalit parimoo surendra pal
Lalit Parimoo - फोटो : amar ujala

ललित परिमू
इस सीरियल में ललित परिमू का किरदार डॉ जैकाल काफी मशहूर हुआ था। शक्तिमान में उनका 'पावर' तकिया कलाम भी था, जो दर्शकों को खूब पसंद आया था। ललित परिमू अब 55 साल के हो चुके हैं। वह आखिरी बार फिल्म कंचली में दिखाई दिए थे।

विज्ञापन
shaktimaan re telecast soon on doordarshan know Then And Now Looks   of mukesh khanna vaishnavi mahant lalit parimoo surendra pal
ashwini kalsekar - फोटो : Twitter

अश्विनी कालसेकर
शक्तिमान के लिए परेशानी खड़ी करने वाली काली बिल्ली शलाका का किरदार अभिनेत्री अश्विनी कालसेकर ने किया था। अश्विनी कई जाने माने धारावाहिकों और फिल्मों का हिस्सा रही हैं। 50 साल की अश्विनी कालसेकर को आखिरी बार फिल्म सिंबा में देखा गया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed