फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टीवी: विवादों में फंसना इन कलाकारों पर पड़ा भारी, रातों-रात दिखाया गया बाहर का रास्ता

Wed, 28 Jul 2021 12:47 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Wed, 28 Jul 2021 12:47 PM IST
विज्ञापन
Shilpa Shetty to Drashti Dhami These Celebs Ousted from the reality show after their Controversy
शिल्पा शेट्टी, नवजोत सिंह सिद्धू, दृष्टि धामी - फोटो : Instagram

राज कुंद्रा के अश्लील फिल्म बनाने और उन्हें अपने एप पर रिलीज करने का असर उनकी पत्नी शिल्पा शेट्टी की प्रोफेशनल जिंदगी पर भी देखने को मिल रहा है। 14 साल बाद बड़े पर्दे पर हंगामा 2 फिल्मों में वापसी करने वाली शिल्पा शेट्टी इस बार दर्शकों को अपना दीवाना बनाने में नाकामयाब हुईं तो वहीं दूसरी तरफ राज कुंद्रा की गिरफ्तारी और इस पूरी कंट्रोवर्सी के बीच उन्हें टेलीविजन के डांस रिएलिटी शो ‘सुपर डांसर 4’ से जज की कुर्सी से हटा दिया गया है। शिल्पा शेट्टी पिछले तीन साल से इस शो में जज थी, लेकिन राज कुंद्रा मामले के बाद उनका पत्ता इस शो से साफ कर दिया गया।



विवाद की वजह से बाहर हुए ये कलाकार

वैसे शिल्पा इस लिस्ट में अकेली नहीं हैं। कई और भी ऐसे सितारे हैं जिन्हें या तो विवाद या फिर ट्रोलिंग के चलते रातों-रात शो से बाहर कर दिया गया और उनकी जगह किसी और ने ले ली। विवादों के बाद सिर्फ रिएलिटी शो के जज को ही अपनी कुर्सी नहीं छोडनी पड़ी, बल्कि प्रतियोगियों से लेकर मेजबान तक कई ऐसे सितारे हैं जिन्हें शो से निकाल दिया गया। चलिए देखते हैं इस लिस्ट में कौन-कौन शामिल हैं।

Shilpa Shetty to Drashti Dhami These Celebs Ousted from the reality show after their Controversy
शिल्पा शेट्टी कुंद्रा - फोटो : Instagram

शिल्पा शेट्टी

राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद उनकी पत्नी और अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी को भी सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया जा रहा है। अश्लील फिल्म बनाने के आरोप में फंसे राज कुंद्रा के साथ-साथ लोग अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी को भी खूब खरी-खोटी सुना रहे हैं। शिल्पा शेट्टी को राज कुंद्रा की इस गलती का खामियाजा रिएलिटी शो ‘सुपरडांसर चैप्टर 4’ की कुर्सी छोड़कर चुकानी पड़ी। इसके अलावा शिल्पा शेट्टी के हाथों से कई बड़े ब्रांड एंडोर्समेंट भी चले गए।

Shilpa Shetty to Drashti Dhami These Celebs Ousted from the reality show after their Controversy
नवजोत सिंह सिद्धू - फोटो : Social Media
नवजोत सिंह सिद्धू

नवजोत सिंह सिद्धू शुरू से ही कपिल के शो के साथ जुड़े हुए थे। लेकिन साल 2019 में उन्होने पुलवामा हमले पर एक विवादित बयान दिया जिसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ा। उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर कपिल शर्मा के शो को बॉयकॉट करने की मुहीम छिड़ गई। इसके साथ ही लोगों ने सोशल मीडिया पर नवजोत सिंह सिद्धू को इस शो से बाहर करने की मांग की और लंबे समय के बाद आखिरकार चैनल को निर्णय लेते हुए सिद्धू को शो से बाहर का रास्ता दिखाना पड़ा। नवजोत सिंह सिद्धू के बाद अब अर्चना पूरण सिंह इस शो में नजर आ रही हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Shilpa Shetty to Drashti Dhami These Celebs Ousted from the reality show after their Controversy
पपॉन - फोटो : Social Media
पपॉन 

वॉइस इंडिया किडस के मेंटर और सिंगर पपॉन ने एक ऐसी हरकत कर डाली थी जिसके बाद उन्हें रातों-रात ही शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। दरअसल होली के मौके पर उन्होंने अपनी टीम के बच्चों के साथ जश्न मनाया। इस दौरान वो लाइव पर आकर ऐसी हरकत कर बैठे जिसका उन्हें खामियाजा भुगतना पड़ा। उन्होंने असम की सिंगर को किस कर दिया था, उनकी ये क्लिप सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। पपॉन के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत शिकायत दर्ज की गई थी। इस क्लिप के बाद उन्हें काफी ट्रोल किया गया था जिसके बाद उन्होने माफी मांगी।
 
विज्ञापन
Shilpa Shetty to Drashti Dhami These Celebs Ousted from the reality show after their Controversy
अनु मलिक - फोटो : Instagram

अनु मलिक

सिंगर और कंपोजर अनु मलिक पर मीटू का आरोप लगा था। इस आरोप के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया गया और इस वजह से उन्हें इंडियन आइडल में जज की कुर्सी से हाथ धोना पड़ा। अनु मलिक की सोशल मीडिया पर हो रही ट्रोलिंग को देखते हुए उन्हें अगले सीजन में लेने का रिस्क निर्माताओं ने नहीं लिया। हालांकि एक बार फिर से अब इंडियन आइडल के सीजन 12 में एक बार फिर से वो जज की कुर्सी संभाल रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed