{"_id":"5bd88239bdec22174c7dee91","slug":"shilpa-shinde-and-vikas-gupta-reveal-the-secret-of-the-house","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बिग बॉस में जाते ही शिल्पा-विकास ने खोल डाली सारी पोल- बोले- इन 2 की लवस्टोरी की बाहर है चर्चा","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
बिग बॉस में जाते ही शिल्पा-विकास ने खोल डाली सारी पोल- बोले- इन 2 की लवस्टोरी की बाहर है चर्चा
Tue, 30 Oct 2018 09:40 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 30 Oct 2018 09:40 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
bigg boss
- फोटो : bigg boss
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बिग बॉस 12 में सीजन 11 की विनर शिल्पा शिंदे और टॉप 3 में पहुंचे विकास गुप्ता ने घर में दस्तक दी और जाते ही बम फोड़ डाला। उन्होंने घर में जाते ही बताया कि दर्शक उनके बारे में क्या सोचते हैं। ऐसे में विकास ने बताया कि लोग सोमी और दीपक को कपल मानकर उनकी चर्चा कर रहे हैं। यहां तक कि ट्विटर पर हैशटैग के साथ दोनों का नाम भी लिखा जा रहा है...
2 of 5
bigg boss
- फोटो : bigg boss
बता दें कि बीते सोमवार (29 अक्टूबर) के एपिसोड में कॉमनर कंटेस्टेंट दीपक ठाकुर का दिल पिघला था लेकिन खुद की बहुत बड़ी फैन उर्वशी पर नहीं बल्कि घर में जोड़ी बनकर आईं सबा और सोमी में से किसी एक पर। बता दें कि पिछले वीकेंड का वार में सोमी की बड़ी बहन सबा खान को बेघर होना पड़ा जिसके चलते पूरा घर फूट-फूटकर रोया था।
3 of 5
bigg boss
- फोटो : bigg boss
खैर, आपको बता दें कि सोमवार रात के एपिसोड में दीपक ने सबा की छोटी बहन सोमी के सामने अपने दिल की बात रख दी है। दीपक ने कहा कि उनके सपनों की जो रानी वो बिल्कुल सोमी जैसी हैं। दीपक ने सोमी को आइडल गर्ल बताया और साथ ही कहा कि वो जो चाहते हैं वो सारी खूबियां सोमी में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
bigg boss
- फोटो : bigg boss
वहीं, दीपक की बात सुन सोमी खुद को असहज महसूस कर रही थीं और उन्होंने कहा कि वह दीपक को एक दोस्त से ज्यादा कुछ नहीं समझतीं। इतना कहने के बाद सोमी वहां से चली गईं लेकिन इन दो के साथ घर का एक शख्स और बैठा था जिसने दोनों की ये सारी बातें सुनी।
विज्ञापन
5 of 5
bigg boss
- फोटो : bigg boss
बता दें कि इस दौरान दीपक और सोमी के अलावा सुरभि भी वहां मौजूद थीं। सोमी के जाने के बाद सुरभि ने दीपक को छेड़ते हुए कहा कि दिल टूट गया ना उसके जाते हैं। इस पर दीपक ने हामी भरी। लेकिन एक बात तो साफ है कि इस बातचीत के बाद दीपक का मायूस चेहरा काफी सवाल खड़े कर रहा था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।