फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shilpa Shinde: तेलुगू फिल्मों में काम कर चुकी हैं अंगूरी भाभी, विकास गुप्ता संग विवादों से बटोरी थीं सुर्खियां

Sun, 28 Aug 2022 07:19 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Sun, 28 Aug 2022 07:19 AM IST
विज्ञापन
Shilpa Shinde Birthday know about bhabhi ji Ghar Par Hain anguri bigg boss winner life unknown facts
शिल्पा शिंदे - फोटो : सोशल मीडिया

टीवी जगत की नामचीन अभिनेत्रियों में गिनी जाने वाली शिल्पा शिंदे की ख्याती घर-घर तक फैली है। टेलीविजन के पॉपुलर सिटकॉम 'भाबी जी घर पर हैं' में 'अंगूरी भाभी' का किरदार निभाने वाली शिल्पा के हर किरदार को दर्शकों का खूब प्यार मिलता है। एक्ट्रेस को दर्शक उनकी दमदार अदाकारी के लिए बेहद पसंद भी करते हैं। दर्शकों का दिल जीतने वाली शिल्पा आज 28 अगस्त को अपना 45वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर जानते हैं उनके जीवन से जुड़ी कुछ खास बातें...

Shilpa Shinde Birthday know about bhabhi ji Ghar Par Hain anguri bigg boss winner life unknown facts
शिल्पा शिंदे - फोटो : सोशल मीडिया

यहां से की करियर की शुरुआत
शिल्पा शिंदे का जन्म 28 अगस्त 1977 को मुंबई में हुआ था। उन्हें शुरुआत से ही एक्टिंग में  रुचि थी और वह अपना करियर इसी में आगे बढ़ाना चाहती हैं।  शिल्पा ने वैसे तो अपने करियर की शुरुआत साल 1999 में आए सीरियल से की थी, लेकिन उन्हें पहचान स्टार प्लस के एक सीरियल में नकारात्मक भूमिका से मिली थी। शिल्पा ने अपने टेलीविजन करियर में कई शोज किए, जिनमें 'कभी आए ना जुदाई', 'संजीवनी', 'मेहर' जैसे सीरियल शामिल हैं। लेकिन आज भी शिल्पा को अगर उनके किसी किरदार के लिए दर्शकों का खूब प्यार मिलता है तो वह है 'भाबी जी घर पर हैं' में निभाए गए 'अंगूरी भाबी' के लिए। हालांकि, शिल्पा शिंदे को यह शो छोड़े काफी समय हो चुका है। लेकिन आज भी उनके ‘सही पकड़े हैं' डायलॉग कहने के तरीके को कोई भूल नहीं पाया है। 

Shilpa Shinde Birthday know about bhabhi ji Ghar Par Hain anguri bigg boss winner life unknown facts
शिल्पा शिंदे - फोटो : सोशल मीडिया

साउथ में भी दिखाया अदाकारी का दम  
आज कल बॉलीवुड के सितारों पर साउथ इंडस्ट्री में काम करने का क्रेज देखने को मिल रहा है। लेकिन  मिस इंडिया रह चुकी शिल्पा शिंदे ने काफी समय पहले ही साउथ फिल्मों में काम कर सफलता हासिल कर ली थी। टेलीविजन में अपनी पहचान बनाने वाली शिल्पा शिंदे तेलुगू  फिल्मों में भी खूब लोकप्रिय रही हैं। इतना ही नहीं टीवी में आने से पहले, अभिनेत्री ने हिन्दी फिल्म में भी काम किया था।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Shilpa Shinde Birthday know about bhabhi ji Ghar Par Hain anguri bigg boss winner life unknown facts
शिल्पा शिंदे (विनर सीजन 11) - फोटो : सोशल मीडिया

शिल्पा ने जीता सलमान का पॉपुलर रियलिटी शो
शिल्पा शिंदे छोटे पर्दे की उन एक्ट्रेसेस में शुमार हैं, जो अक्सर विवादों के चलते सुर्खियों में बनी रहती हैं। शिल्पा शिंदे अपनी निजी जिंदगी से लेकर सेट पर  मेकर्स के साथ झगड़े तक को लेकर चर्चा में रह चुकी हैं। ऐसे में वह टीवी के मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल शो 'बिग बॉस' का हिस्सा न हों, ऐसा हो पाना थोड़ा मुश्किल लगता है। साल 2018 में प्रसारित हुए 'बिग बॉस' के 11वें संस्करण में शिल्पा ने न केवल और कंटेस्टेंट्स के लिए एक मजबूत दावेदारी पेश की, बल्कि वह इस शो की विजेता भी बनीं।

विज्ञापन
Shilpa Shinde Birthday know about bhabhi ji Ghar Par Hain anguri bigg boss winner life unknown facts
शिल्पा शिंदे

बिग बॉस में विकास पर लगाए आरोप
अभिनेत्री शिल्पा शिंदे ने अपने को-स्टार और 'बिग बॉस' के को-कंटेस्टेंट विकास गुप्ता पर रियलिटी शो के घर के अंदर कई गंभीर आरोप लगाए थे। विकास और शिल्पा जब 'बिग बॉस 11' के सेट पर  आमने-सामने आए थे, तो दोनों का घर के अंदर जाने से पहले ही झगड़ा शुरू हो गया था। शिल्पा ने विकास की पूरी दुनिया के सामने पोल खोलकर रख दी थी। ऐसे में विकास भी चुप नहीं रहे थे, उन्होंने भी शिल्पा पर कई आरोप लगाए। इतना ही नहीं शिल्पा ने सिद्धार्थ शुक्ला के साथ अपने रिश्ते का खुलासा कर भी हर किसी को हैरान कर दिया था। लेकिन फैंस का मानना था कि 'बिग बॉस 13' के फिनाले की वजह से शिल्पा ने ये बयान दिया था।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed