{"_id":"630a3f12a9142402f55970c1","slug":"indias-laughter-champion-delhi-comedy-king-rajat-sood-became-the-winner-got-this-amount-of-lakhs-in-reward","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"India’s Laughter Champion: दिल्ली के पॉमेडी किंग रजत सूद बने विजेता, इनाम में मिली लाखों की रकम","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
India’s Laughter Champion: दिल्ली के पॉमेडी किंग रजत सूद बने विजेता, इनाम में मिली लाखों की रकम
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Sun, 28 Aug 2022 05:40 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
रजत सूद
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के कॉमेडी शो इंडियाज लाफ्टर चैंपियन का फिनाले दिल्ली के रजत सूद ने जीत लिया है। शनिवार को 'लाफ्टर के ग्रैंड फिनाले' में टॉप 5 फाइनलिस्ट पहुंचे। इनमें शामिल रहे, मुंबई से नितेश शेट्टी, मुंबई से जय विजय सचान, मुंबई से विघ्नेश पांडे, उज्जैन से हिमांशु बावंदर और दिल्ली से रजत सूद। फाइनलिस्ट के मनोबल को बढ़ाने के लिए हाल ही में प्रदर्शित हुई फिल्म 'लाइगर' की लीड जोड़ी विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे भी मौजूद रहीं।
2 of 5
india’s laughter champion
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कड़े मुकाबले के बीच शो के जज अर्चना पूरन सिंह और शेखर सुमन ने टॉप 5 फाइनलिस्ट में से दिल्ली के रजत सूद को 'इंडियाज लाफ्टर चैंपियन' की प्रतिष्ठित ट्रॉफी से सम्मानित किया और सोनी एंटरटेनमेंट चैनल की ओर से रजत सूद को 25 लाख रुपये का चेक दिया गया। मुंबई के नितेश शेट्टी को फर्स्ट रनर-अप और मुंबई से जय विजय सचान और विघ्नेश पांडे को सेकंड रनर अप घोषित किया गया
3 of 5
india’s laughter champion
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
शेखर सुमन ने कहा कि रजत ने बहुत कड़ा संघर्ष किया है। अपनी कड़ी मेहनत और लगन से अगर उसने यह मुकाबला जीता है, तो वह इसके योग्य है। अर्चना पूरन सिंह ने कहा कि हमें कई प्रभावशाली कॉमेडियन मिले जिन्होंने कॉमेडी की विविध शैलियों को पेश किया, लेकिन रजत सूद ही थे जिन्होंने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। विजय देवरकोंडा ने कहा, 'मुझे रजत की बुद्धि और आत्मविश्वास ने काफी प्रेरित किया है। उनकी इस शो में काफी सफल यात्रा है और वास्तव में वह विजेता घोषित होने के योग्य है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रजत सूद ने जीता इंडियाज लाफ्टर चैंपियन
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
‘इंडियाज लाफ्टर चैंपियन' के विजेता रजत सूद कहते हैं ‘जब समारोह शुरू हुआ और मेरे नाम की घोषणा की गई तो मैं अभिभूत था। कुछ ही मिनटों में, मुझे इस तथ्य को आत्मसात करना पड़ा कि मैं जीत गया था। यह जीवन का पहला मौका था जब मैं अपने माता-पिता के सामने परफॉर्म कर रहा था। मेरे माता पिता बहुत खुश हैं, मैं उनकी आंखों में वह गर्व देख सकता था।’
विज्ञापन
5 of 5
रजत सूद ने जीता इंडियाज लाफ्टर चैंपियन
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
रजत सूद बेशक शो में कॉमेडी करते नजर आए हैं लेकिन उन्होंने अपनी कला को 'पॉमेडी' नाम दिया है और उनके इस अंदाज को लोगों ने भी खूब पसंद किया। उनका कहना है कि मैने कविता और कॉमेडी को मिलाकर एक नई चीज शुरू की और उसका नाम ‘पॉमेडी’ दिया। इसे लोगों ने खूब पसंद किया। यह लोगों के लिए नया है, लेकिन लोग यह बहुत पसंद कर रहे हैं। जिस तरह से लोगों ने पसंद किया है, मुझे लगता है कि अब लोगों के जीवन का यह एक हिस्सा बन गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।