{"_id":"5bceee92bdec221e2f5b5608","slug":"shivaji-satam-get-more-emotional-on-closure-of-popular-show-cid","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"CID बंद होने पर भावुक हुआ ये एक्टर, बोला- ऐसा लग रहा है जैसे कोई दोस्त बिछड़ गया","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
CID बंद होने पर भावुक हुआ ये एक्टर, बोला- ऐसा लग रहा है जैसे कोई दोस्त बिछड़ गया
Tue, 23 Oct 2018 03:28 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 23 Oct 2018 03:28 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
CID
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारत का सबसे लंब अवधि तक चलने वाला टीवी शो सीआईडी घर-घर में लोकप्रिय था। लेकिन 21 साल बाद अब ना तो लोगो को एक लात में दरवाजा तोड़ने वाला दया दिखेगा और ना ही 'दया कुछ तो गड़बड़ है कहने वाला एसीपी प्रद्यूमन।' जी हां, सीआईडी के बंद होने की आधिकारिक घोषणा हो चुकी है। लेकिन शो के बंद होने से शो के मुख्य कलाकार शिवाजी साटम (एसीपी प्रद्युमन) को बड़ा दुख हो रहा है...
2 of 5
CID
दरअसल, शिवाजी ने सीआईडी के बंद होने पर कहा कि ये शो मेकर्स का फैसला है इसमें शो का कोई भी कलाकार कुछ भी नहीं कर सकता, लेकिन ऐसा लग रहा है जैसे कोई दोस्त बिछड़ गया हो। शिवाजी वाकई में शो के बंद होने से बेहद भावुक हो गये है।
3 of 5
CID
शिवाजी ने शो में शुरुआत से ही मुख्य भूमिका निभाई थी और कुछ समय के लिए शो को बीच में छोड़ भी दिया था। लेकिन उनके शो में दोबारा आने से एक बार फिर नई जान आई थी। फिलहाल शिवाजी अपनी अपकमिंग मराठी फिल्म में काम रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
CID
आपको बता दें कि मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो शो में इंस्पेक्टर दया का रोल निभाने वाले कलाकार दयानंद शेट्टी ने बताया कि सबकुछ सही चल रहा था। शो टीआरपी भी बटोर रहा था, लेकिन एक दिन शो के प्रोड्यूसर बी.पी. सिंह का फोन आया। उन्होंने फोन पर कहा कि सीआईडी को बंद करना है। इसकेे बाद शो के प्रसारण को बंद करने का फैसला कर दिया गया।
विज्ञापन
5 of 5
CID
लेकिन फैंस के लिए सीआईडी का आखिरी एपिसोड देखने का अभी एक बड़ा मौका है। बता दें कि 27 अक्तूबर को शो का आखिरी एपिसोड प्रसारित किया जाएगा। इसके बाद 21 साल पुराना यह शो हमेशा के लिए बंद हो जाएगा। गौरतलब है कि सीआईडी साल 1998 से सोनी चैनल पर प्रसारित होता आया है। शो का हर किरदार हमेशा से चर्चित रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।