सब्सक्राइब करें

ग्लैमरस अंदाज से मां को भी मात देती हैं श्वेता तिवारी की बेटी, तस्वीरें देख आ जाएगा यकीन

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Fri, 15 May 2020 04:13 PM IST
विज्ञापन
shweta tiwari daughter palak tiwari share latest glamorous photos
पलक तिवारी - फोटो : सोशल मीडिया

टीवी की मशहूर अभिनेत्री श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। श्वेता तिवारी की इमेज जहां टीवी पर एक सीधी सादी बहू की है, तो वहीं पलक इसके बिल्कुल उलट हैं। पलक की ताजा तस्वीरें उनके ग्लैमरस अंदाज को बखूबी बयां करती हैं।

Trending Videos
shweta tiwari daughter palak tiwari share latest glamorous photos
पलक तिवारी - फोटो : सोशल मीडिया

पलक ने जो नई तस्वीरें शेयर की हैं, उसमें उन्होंने मरून रंग का टॉप पहना हुआ है। वो अलग- अलग अंदाज में कैमरे की ओर देखते हुए पोज दे रही हैं। तस्वीर में पलक का अंदाज किसी भी अभिनेत्री या मॉडल को टक्कर दे रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
shweta tiwari daughter palak tiwari share latest glamorous photos
पलक तिवारी - फोटो : सोशल मीडिया

20 साल की पलक अपनी मां की तरह ही एक अभिनेत्री बनना चाहती हैं हालांकि पलक की रुचि टीवी में नहीं बल्कि फिल्मों में है। पलक आए दिन सोशल मीडिया पर फोटोशूट की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके अभी से ही तीन लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Featuring tobbo’s lil paw

A post shared by Palak Tiwari (@palaktiwarii) on

shweta tiwari daughter palak tiwari share latest glamorous photos
परिवार के साथ पलक तिवारी - फोटो : सोशल मीडिया

कुछ समय पहले खबरें आई थीं कि पलक जल्द ही बॉलीवुड में कदम रख सकती हैं। जिसके बाद श्वेता तिवारी ने बताया था कि वो अभी पढ़ाई पर ध्यान दे रही हैं। हालांकि उन्होंने प्रशंसकों को ये भरोसा दिलाते हुए कहा था कि वो जरूर फिल्मों में डेब्यू करेंगी। 

विज्ञापन
shweta tiwari daughter palak tiwari share latest glamorous photos
श्वेता तिवारी, पलक तिवारी - फोटो : फाइल

पलक का जन्म आठ अक्टूबर 2000 को हुआ था। वो श्वेता तिवारी और उनके पहले पति राजा चौधरी की बेटी हैं। घरेलू हिंसा की वजह से श्वेता और राजा अलग हो गए थे। राजा चौधरी के साथ अपने नौ साल पुराने रिश्ते को खत्म कर श्वेता तिवारी ने अभिनव शुक्ला के साथ दूसरी शादी रचाई थी। दोनों का एक बेटा है। हालांकि श्वेता तिवारी का ये रिश्ता भी नहीं चल पाया। अभिनेत्री फिलहाल अपने दोनों बच्चों के साथ रहती हैं। 

बेटे आर्यन को गोद में लिए शाहरुख की पुरानी तस्वीर वायरल, गौरी भी साथ आईं नजर 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed