फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

श्वेता तिवारी के घरेलू हिंसा के आरोपों के बाद आया नया ट्विस्ट, पति का दावा- 'हम साथ रह रहे हैं'

Sat, 13 Jun 2020 08:11 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sat, 13 Jun 2020 08:11 AM IST
विज्ञापन
shweta tiwari husband abhinav kohli claim they are live in together share whatsapp chat
श्वेता तिवारी, अभिनव कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

टीवी अभिनेत्री श्वेता तिवारी अपने काम के साथ ही निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। कुछ समय पहले श्वेता ने अपने पति अभिनव कोहली पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। साथ ही कहा था कि वो अपने बच्चों संग अलग रह रही हैं। श्वेता के इन आरोपों पर अब उनके पति अभिनव कोहली का जवाब आया है।

shweta tiwari husband abhinav kohli claim they are live in together share whatsapp chat
श्वेता तिवारी, अभिनव कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनव ने श्वेता तिवारी के साथ हाल ही में हुई बातचीत का एक स्क्रीनशॉट साझा किया है। दोनों के बीच जो बातचीत हुई है उसके बाद लग रहा है कि उनका रिश्ता सामान्य चल रहा है। अभिनव ने श्वेता के साथ तीन दिन पहले एक सोशल मीडिया पोस्ट किया था जिसके बाद ही इस तरह की चर्चा शुरू हो गई थी। वीडियो में दावा किया गया कि दोनों अलग नहीं हुए है और साथ रह रहे है। 

shweta tiwari husband abhinav kohli claim they are live in together share whatsapp chat
परिवार के साथ श्वेता तिवारी - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनव कोहली ने अपने पोस्ट में लिखा, 'मैंने आज कुछ समाचार लेख पढ़ें। वो श्वेता तिवारी नहीं थीं जिन्होंने मेरे खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने मेरे खिलाफ ना ही घरेलू हिंसा और ना ही पिछले 12 सालों में उनकी बेटी के खिलाफ बोलने की एक भी शिकायत दर्ज कराई है। 11 अगस्त 2019 को उन्होंने कोई शिकायत नहीं की थी। डीसीपी साहब ने जो शिकायत पढ़ी थी वहीं इंटरनेट पर छाई रही थी।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन
shweta tiwari husband abhinav kohli claim they are live in together share whatsapp chat
श्वेता तिवारी, पलक तिवारी - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनव ने श्वेता के साथ 12 अप्रैल को हुई कथित व्हाट्सएप बातचीत का स्क्रीनशॉट भी साझा किया। दोनों के बीच रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी सामान्य बातें हो रही हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा कि 'यह 12 अप्रैल 2020 को हुई हमारी बातचीत है। लवू पलक तिवारी हैं। मैं विक्टिम कार्ड का शिकार हूं।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

This is our conversation on the 12th April 2020. Lavu/Lovu is Palak Tiwari. I am a victim of victim card.

A post shared by Abhinav Kohli (@abhinav.kohli024) on

विज्ञापन
shweta tiwari husband abhinav kohli claim they are live in together share whatsapp chat
श्वेता तिवारी - फोटो : अमर उजाला

इससे पहले अभिनव के खिलाफ शिकायत की खबरों के बाद श्वेता तिवारी का बयान भी आया था। एक इंटरव्यू में श्वेता ने कहा था कि 'मेरे खानदान ने पांच साल में बस एक बार ही मेरा हाल जाना। लोगों के लिए ये कहना आसान होता है कि लड़की ने ही कुछ किया होगा या उसमें कोई दिक्कत होगी तभी दूसरी शादी भी नहीं चल पाई। जब मेरा करियर ऊंचाई पर था तब मैंने शादी की। उस वक्त भी लोगों ने कहा था कि मेरा करियर अब खत्म हो चुका है। मैंने लोगों की सोच को खुद पर हावी नहीं होने दिया।' 

वरुण धवन की फिल्म में फर्जी कास्टिंग का खुलासा और दीपिका सिंह ने केजरीवाल से लगाई गुहार, पांच खबरें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed