{"_id":"6228b4723493a160224452a4","slug":"social-media-umar-riaz-was-seen-mimicking-and-making-fun-of-rajiv-adatia-said-thepla-banane-aaya-hai","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया: राजीव अदातिया का मजाक उड़ाते नजर आए उमर रियाज, कहा- लंदन से थेपला बनाने आया है यहां","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
सोशल मीडिया: राजीव अदातिया का मजाक उड़ाते नजर आए उमर रियाज, कहा- लंदन से थेपला बनाने आया है यहां
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Wed, 09 Mar 2022 07:37 PM IST
सार
बीते दिनों टेलीविजन पर प्रसारित हुए मशहूर और चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस के 15वें सीजन में नजर आए उमर रियाज और राजीव अदातिया सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
उमर रियाज और राजीव अदातिया
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बीते दिनों टेलीविजन पर प्रसारित हुए मशहूर और चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस के 15वें सीजन में नजर आए उमर रियाज और राजीव अदातिया सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। राजीव और उमर की मुलाकात बिग बॉस के घर में ही हुई थी। उमर रियाज शो में शुरू से ही बतौर कंटेस्टेंट नजर आए थे। वहीं राजीव वाइल्ड कार्ड एंट्री के जरिए इस शो का हिस्सा बने थे। शो में जहां उमर रियाज के खेल को दर्शकों ने बेहद पसंद किया तो वहीं राजीव के मजाकिया अंदाज ने भी दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
शो के दौरान दर्शकों को उमर रियाज, नेहा भसीन और घर के कुछ अन्य सदस्यों के बीच अच्छी खासी बॉन्डिंग देखने को मिली थी। ऐसे में घर के बाहर आने के बाद भी वह अक्सर एक-दूसरे के साथ नजर आते हैं। इतना ही नहीं वह अक्सर सोशल मीडिया पर आपने इस गेट- टू- गेदर की तस्वीरें और वीडियोज फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं।
2 of 5
उमर रियाज और राजीव अदातिया
- फोटो : इंस्टाग्राम
इसी बीच अब हाल ही में राजीव अदातिया में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उमर राजीव की नकल उतारते नजर आ रहे हैं। दरअसल, वीडियो में उमर रियाज राजीव अदातिया के बोलने के तरीके को कॉपी करते हुए उन्हें चिढ़ाते दिख रहे हैं।
3 of 5
उमर रियाज
- फोटो : सोशल मीडिया
वीडियो में उमर और राजीव एक- दूसरे के साथ बैठे दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान राजीव भारत का जनता कहते हैं, जिसे सुन उमर रियाज उनकी नकल उतारते हुए इससे दोहराते हैं। इसके बाद राजीव कहते हैं, आई बात समझ, इस पर उमर रियाज भी उनकी नकल उतारते नजर आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
राजीव अदातिया
- फोटो : सोशल मीडिया
यही नहीं राजीव को चिढ़ाते हुए उमर कहते हैं यह है राजीव फ्रॉम लंदन, नीली आंखें थेपला बनाने यहां आया है। वहीं इस वीडियो को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए राजीव ने कैप्शन में लिखा, मैं इस तरह बात नहीं करता। क्या मैं करता हूं? इसके साथ ही उन्होंने इस वीडियो में उमर रियाज को भी टैग किया है।
विज्ञापन
5 of 5
उमर रियाज और राजीव अदातिया
- फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया पर यह वीडियो सामने आते ही फैंस इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए फैंस लगातार राजीव और उमर की इस बॉन्डिंग पर अपना प्यार लुटाते भी दिख रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, फ्रेंडशिप गोल्स। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा आप दोनों बहुत प्यारे हैं। एक यूजर में कमेंट करते हुए लिखा, राजीव और उमर फुल एंटरटेनमेंट हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।