फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिग बॉस के घर मेहमान बनकर आए विकास गुप्ता पर मारने को चढ़े श्रीसंथ, बोले-'तू है कौन'

Wed, 31 Oct 2018 02:33 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 31 Oct 2018 02:33 PM IST
विज्ञापन
sreesanth gets angry over vikas gupta in bigg boss 12
bigg boss - फोटो : bigg boss

बिग बॉस 12 में 44वें दिन दिवाली धमाका एपिसोड में विकास गुप्ता और सीजन 11 की विजेता शिल्पा शिंदे ने एंट्री ली। दोनों घर में अपना सामान लेकर आए हैं और कुछ दिन तक घरवालों के साथ रहेंगे। बता दें कि इस दौरान शिल्पा और विकास के बीच एक बार फिर जंग देखने को मिली जिसमें श्रीसंथ ने विकास गुप्ता को आड़े हाथ लेते हुए उन्हें मारने के लिए चढ़ पड़े..

sreesanth gets angry over vikas gupta in bigg boss 12
bigg boss - फोटो : bigg boss

दरअसल, गुप्ता परिवार और शिंदे परिवार के बीच गांव की रंगोली टास्क चल रहा है जिसमें शिल्पा की टीम के साथी कंटेस्टेंट श्रीसंथ और विकास गुप्ता में तगड़ी रार हो गई। इस दौरान श्रीसंथ ने विकास पर धावा बोल दिया और उन्हें अनाप-शनाप भी कह डाला। इतना ही नहीं श्रीसंथ ने करणवीर पर जमकर वार किया। श्रीसंथ टास्क के दौरान आपे से बाहर नजर आए। 

sreesanth gets angry over vikas gupta in bigg boss 12
bigg boss - फोटो : bigg boss

इससे पहले विकास और शिल्पा सीजन 11 के सबसे लड़ाकू और मास्टरमाइंड कंटेस्टेंट थे। ऐसे में दोनों को इसलिए घर में भेजा है कि वह सीजन 12 के कंटेस्टेंट को खेल समझा सके।घर में जाते ही शिल्पा ने एक-एक कंटेस्टेट को समझाया और कहा कि पागल बन जाओ ठंडे मत पड़ो। वहीं, विकास ने कहा कि घर में कुछ करो अपनी मौजूदगी दर्ज करवाओ। तभी लोगों को लगेगा कि आप शो में हैं वरना लोग शो देखना छोड़ देंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
sreesanth gets angry over vikas gupta in bigg boss 12
bigg boss 12
बता दें कि पेशे से वकील रोमिल चौधरी इस वक्त शिल्पा शिंदे की पहली पसंद बने हुए हैं। शिल्पा घर में सबसे ज्यादा मजबूत कंटेस्टेंट रोमिल को मानती हैं और उन्हें फाइनल तक भी देखती है। इसके अलावा शिल्पा घर के मास्टरमाइंड के रुप में भी रोमिल को देखती हैं। उन्हें लगता है कि वो काफी अच्छा और समझदारी के साथ खेलते हैं।
विज्ञापन
sreesanth gets angry over vikas gupta in bigg boss 12
megha

आखिर में आपको बता दें कि वाइल्ड कार्ड के जरिए घर का हिस्सा बनी बिग बॉस मराठी की विनर मेघा धाड़े के बारे में कहती हैं कि वो भी एक मजबूत कंटेस्टेंट हैं और घरवाले उन्हें देख सकते में है। ऐसे में वो एक चुनौती बनी हुई हैं। इतना ही नहीं, जब उनसे पूछा गया कि वो फिनाले में किन टॉप 3 कंटेस्टेंट को देखना चाहती हैं तो वो कहती हैं कि वो श्रीसंथ, रोमिल और सुरभि राणा को देखना चाहती हैं। शिल्पा ने कहा कि हालांकि श्रीसंथ कभी-कभी बचकाना बर्ताव करते हैं लेकिन वो अच्छा खेल रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed