{"_id":"5bd94c81bdec22693257ba3f","slug":"kaun-banega-crorepati-10-head-constable-sajeev-kumar-won-12-50-lakh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"केबीसी 10: पुलिसवाले ने बताया पत्नी को मनाने का अनूठा तरीका, अमिताभ बच्चन ने कहा- 'आज पता चला'","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
केबीसी 10: पुलिसवाले ने बताया पत्नी को मनाने का अनूठा तरीका, अमिताभ बच्चन ने कहा- 'आज पता चला'
Wed, 31 Oct 2018 12:08 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 31 Oct 2018 12:08 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
kbc 10
- फोटो : sony
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कौन बनेगा करोड़पति सीजन 10 टीआरपी की टॉप लिस्ट में रहा है। अब जब शो बंद होने वाला है तो दर्शकों के बीच निराशा है। बहरहाल, मंगरवार को दिखाए गए एपिसोड में हिमाचल प्रदेश पुलिस में हेड कांस्टेबल संजीव कुमार ने हिस्सा लिया। जहां वो अपनी पत्नी मुकेश लता (रिम्पी) के साथ पहुंचे।
2 of 5
kbc 10
- फोटो : sony
संजीव कुमार ने अपने बारे में बताया कि 'आम लोग उनके प्रोफेशन में सबसे ज्यादा बाधा उत्पन्न करते हैं। साथ ही उन्हें छुट्टियां भी नहीं मिलती। कोई वीकली ऑफ नहीं होता। सड़क पर कोई घटना होती है तो आम पब्लिक में से कोई नहीं आता। ये हमारी मुश्किलें बढ़ाता है। मैं रिक्वेस्ट करता हूं कि बिना डरे पुलिस की मदद किया करें।'
3 of 5
kbc 10
- फोटो : sony
अमिताभ बच्चन ने संजीव कुमार की पत्नी रिम्पी से पूछा कि जब उन्हें अपनी शिकायत करनी होती है तो किसके पास जाती हैं। जिस पर वो कहती हैं कि पति से ही कहती हूं लेकिन वो सुनते नहीं हैं। अमिताभ बच्चन चुटकी लेते हुए कहते हैं कि अपनी घरेलू समस्या यहीं पर सुलझा लीजिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
kbc 10
- फोटो : sony
संजीव ने बताया कि जब उनकी पत्नी नाराज होती हैं तो अलग अंदाज में उन्हें मनाते हैं। वो ऐसे गाने का लिंक अपनी पत्नी को भेजते हैं, जिसके शब्दों में उनके मन की बात कही गई हो। अमिताभ बच्चन कहते हैं कि पूरी जनता के साथ मुझे भी बता दिया है कि अगर पत्नी नाराज हो जाए तो क्या करें।
विज्ञापन
5 of 5
kbc 10
- फोटो : sony
संजीव कुमार ने केबीसी में बेहतरीन खेल दिखाया और 13वें सवाल तक पहुंच गए। सवाल था- इनमें से कौन मुख्यमंत्री, राज्यपाल, उपराष्ट्रपति और भारत के राष्ट्रपति रह चुके हैं? जिसके ऑप्शन थेे- नीलम संजीव रेड्डी, शंकर दयाल शर्मा, भैरों सिंह शेखावत, वीवी गिरि। संजीव कुमार ने वीवी गिरि पर अनुमान लगाया था जबकि सही जवाब था, शंकर दयाल शर्मा। संजीव कुमार ने इस सवाल के जवाब पर क्विट कर लिया। 12 सवालों का जवाब देकर वो 12.50 लाख जीतने में कामयाब रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।