फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'खतरों के खिलाड़ी' बने श्रीसंथ हुए इमोशनल, 6 साल से क्रिकेट में बैन झेलने के बाद ऐसे देंगे जवाब

Mon, 14 Jan 2019 06:21 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Mon, 14 Jan 2019 06:21 PM IST
विज्ञापन
sreesanth said cricket comes back in my life everything backseat
Sreesanth - फोटो : instagram

बिग बॉस 12 से सुर्खियां बटोरने वाले श्रीसंथ इंटरव्यू और शोज में व्यस्त हैं। फिलहाल वो रोहित शेट्टी द्वारा होस्ट किए जा रहे शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 9 में नजर आ रहे हैं हालांकि इस शो की शूटिंग पहले ही हो चुकी है। बिग बॉस में श्रीसंथ के फैंस ने एक क्रिकेटर के अलावा उनकी जिंदगी से जुड़े किस्से भी खूब देखें हैं।

sreesanth said cricket comes back in my life everything backseat
Sreesanth - फोटो : twitter

इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए श्रीसंथ ने कहा कि 'बिग बॉस में आपने जो कुछ भी देखा वो 40 मिनट का एडिटेड वर्जन है। मैं दोनों ही शो में रियल हूं। मेरी पत्नी ने मुझे बताया कि शो में केवल मुझे चिल्लाते हुए दिखाया गया। मुझे लगता है कि कोई भी चीज दोनों ओर से होती हैं, ऐसे में हमेशा अपना बेस्ट देने की कोशिश करो।' 

sreesanth said cricket comes back in my life everything backseat
Sreesanth Khatron Ke khiladi - फोटो : twitter

साल 2013 में मैच फिक्सिंग के आरोप में फंसने के बाद श्रीसंथ को बीसीसीआई ने बैन कर दिया था। जब उनसे पूछा गया कि क्या बिग बॉस में वो अपनी इमेज सुधारने के लिए गए थे तो श्रीसंथ ने कहा कि 'अगर ऐसा ही होता तो खतरों के खिलाड़ी से इमेज और बेहतर होगी।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
sreesanth said cricket comes back in my life everything backseat
sreesanth - फोटो : voot

बिग बॉस से निकलने के बाद श्रीसंथ फिलहाल खेल से अलग मनोरंजन की दुनिया में व्यस्त हैं। साउथ इंडस्ट्री की उनकी कुछ फिल्में जल्द रिलीज हो सकती हैं। क्रिकेट के मैदान से वो लंबे समय से दूर हैं हालांकि श्रीसंथ का असली प्यार अभी भी क्रिकेट ही है। बीसीसीआई के बैन करने के फैसले पर उन्होंने कहा कि 'सुप्रीम कोर्ट का फैसला किसी भी दिन आ सकता है। मेरे लिए क्रिकेट ही सबकुछ है। अगर क्रिकेट मेरी जिंदगी में दोबारा आ जाए तो बाकी सारी चीजें उसके बाद हैं। मुझे अपनी परफॉर्मेंस पर गर्व है। मैं टीम इंडिया का हिस्सा रहा इससे बेहतर और कुछ नहीं है। अगर मुझसे बैन हटा दिया गया तो उन्हें अपना सबकुछ दे दूंगा।'

विज्ञापन
sreesanth said cricket comes back in my life everything backseat
sreesanth - फोटो : voot

इससे पहले श्रीसंथ ने हॉलीवुड फिल्मों में काम करने की इच्छा जताई थी। उन्होंने कहा था कि 'मैं स्टीवन स्पीलबर्ग के साथ काम करना चाहता हूं। अगर मुझे ऐसा मौका मिलता है तो ये मेरे जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि है। ऐसे में उम्मीद करूंगा कि मेरा ये सपना भी कभी सच होगा।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed