कपिल शर्मा ने टेलीवीजन पर धमाकेदार कमबैक किया है। पहले ही हफ्ते टीआरपी के मामले में दूसरे पायदान पर कब्जा जमा लिया। पहले ही हफ्ते शो को मिले इस रिस्पांस से कपिल काफी खुश हैं। इस बीच ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि सुनील ग्रोवर और कपिल के बीच की दुश्मनी जल्द खत्म हो सकती हैं। इस बात का खुलासा हाल ही में सामने आए एक पोस्ट से हुआ।
जल्द खत्म हो सकती है कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर की दुश्मनी, ये पोस्ट है सबूत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, कपिल की मां का जन्मदिन था। इस मौके पर कपिल ने एक पोस्ट किया था। कपिल शर्मा ने लिखा था- 'मां आपको जन्मदिन की ढेर सारी बधाई। मुझे इस दुनिया में लाने के लिए शुक्रिया। यह दुनिया इसलिए इतनी खूबसूरत है क्योंकि आप हो। भगवान करें आप ऐसे ही मुस्कुराती रहो। मैं आपको खुश रखने की हर कोशिश करूंगा।' कपिल के इस पोस्ट पर शो में बच्चा यादव का किरदार निभाने वाला कीकू शारदा के अलावा पंजाबी सिंगर गुरू रंधावा ने कपिल की मां को जन्मदिन की बधाई दी।
इन सभी के पोस्ट के बाद सुनील ग्रोवर ने भी कपिल के इस पोस्ट पर कमेंट किया। सुनील ग्रोवर ने लिखा- 'जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं आंटी।' सुनील ग्रोवर के कपिल के पोस्ट पर किया गया कमेंट चुटकियों में वायरल हो गया। सुनील ग्रोवर के इस पोस्ट को लोगों ने लाइक करना शुरू कर दिया। सुनील ग्रोवर का कपिल की मां के जन्मदिन वाले पोस्ट पर कमेंट करने के बाद ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों के बीच दोस्ती का रिश्ता फिर से शुरू हो सकता है।
दरअसल, कपिल शर्मा का शो शुरू होने से पहले ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि सुनील कपिल के शो में नजर आएंगे। हालांकि ऐसा हुआ नहीं। वहीं खबर है कि कपिल का शुरू होते ही सुनील ग्रोवर का शो 'कानपुरवाले खुरानाज' बंद होने जा रहा है। एक इंटरव्यू में सुनील ग्रोवर ने बताया, 'मैंने ये शो सिर्फ 16 एपिसोड के लिए शूट किया था। अब ये शो मेरी वजह से बंद हो रहा है। ये शो 8 वीक के लिए साइन किया था । इसकी वजह सलमान खान की फिल्म 'भारत' की शूटिंग है। मैं इस बात की पहले भी जानकारी दे चुका हूं कि कुछ एपिसोड के लिए ये शो बनाया गया था।'
आपको बता दें, सुनील ग्रोवर का कुछ वक्त पहले झगड़ा हो गया था जिसके बाद से यह दोनों एक साथ काम करते नहीं दिखाई दिए। ऐसे में कपिल और सुनील के बीच यह दुश्मनी कब तक खत्म होती है यह तो वक्त ही बताएगा। इतना जरूर है कि सुनील ग्रोवर का कपिल शर्मा के पोस्ट पर कमेंट उनके फैंस के लिए किसी खुशखबरी से कम नहीं है।