टेलीविजन की सबसे हॉट एक्ट्रेस निया शर्मा फिर से सुर्खियों में हैं। निया अक्सर अपने कपड़ों की वजह से सोशल मीडिया पर ट्रोल की जाती हैं। निया इस वक्त सीरियल 'इश्क में मरजावां' में नजर आ रही हैं। इस सीरियस में निया ने लीड एक्ट्रेस अलीशा पवार की जगह ली है। निया का यह कदम यूजर्स को रास नहीं आ रहा है और वह निया को सोशल मीडिया पर खुलेआम खरी-खोटी सुना रहे हैं।
सीरियल में रिप्लेस होते ही ट्रोल हुईं ये टीवी एक्ट्रेस, यूजर्स बोले- अंदर से बदसूरत तो मिला ये जवाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'इश्क में मरजावां' सीरियल में अर्जुन बिजलानी और निया शर्मा मुख्य किरदार में हैं। कहा जा रहा है कि फैंस निया और अर्जुन की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री से खुश नहीं हैं जिस वजह से वह लगातार निया को ट्रोल कर रहे हैं। यहां तक कि उन्हें बदसूरत भी कह डाला। बात यहां तक बढ़ गई कि निया शर्मा ने गुस्से में ऐसी बात कह दी जिसे जानकर आपको बिल्कुल भी यकीन नहीं होगा।
एक यूजर ने लिखा - 'मुझे शुरुआत में लगा था कि तुम बहुत अच्छी लड़की हो। तुमने अपना असली चेहरा दिखा दिया कि तुम बाहर और अंदर दोनों तरफ से कितनी बदसूरत हो। मैं 'इश्क में मरजावां' सीरियल जरूर देखूंगी।' यूजर के इस कमेंट के बाद निया खुद को रोक नहीं सकीं। निया शर्मा ने कमेंट किया - 'अच्छा है कि तुम मेरा बदसूरत चेहरा ऑनस्क्रीन देखोगी। शो देखती रहना।'
Good atleast you get to see my ugly face onscreen .. i’m still bearing with all you faceless peice of s***!! Keep watching #IshqMeinMarjawan ❤️🌟 https://t.co/TJRjskEJVc
निया शर्मा का नाम टेलीविजन की हॉट एक्ट्रेस में शुमार है। निया अक्सर इंस्टाग्राम पर हॉट तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं। निया शर्मा कपड़ों के अलावा लिपिस्टिक के कलर की वजह से भी ट्रोल हो चुकी हैं। स्टाइल के मामले में निया को टेलीविजन इंडस्ट्री की क्वीन कहा जाता है। निया ज्यादातर शॉर्ट ड्रेसेज पहनना ही पसंद करती हैं।
निया 'खतरों के खिलाड़ी' सीजन 8 में नजर आई थीं। निया शर्मा ने अपने करियर की शुरुआत 'काली- एक अग्निपरीक्षा' सीरियल से की थी। हालांकि निया को पहचान 'एक हजारों में मेरी बहना' सीरियल से मिली। इस सीरियल में निया ने मानवी का किरदार निभाया था जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। इसके बाद निया का जमाई राजा सीरियल भी हिट हुआ।