{"_id":"5c3ae55fbdec2273724c35c1","slug":"the-kapil-sharma-show-shatrughan-sinha-on-his-love-story-with-poonam-sinha","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कपिल के शो में शत्रुघ्न सिन्हा का लव स्टोरी पर बड़ा खुलासा, सास ने गुंडा बताकर कर दिया था रिजेक्ट","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
कपिल के शो में शत्रुघ्न सिन्हा का लव स्टोरी पर बड़ा खुलासा, सास ने गुंडा बताकर कर दिया था रिजेक्ट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Sun, 13 Jan 2019 01:01 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
The Kapil Sharma Show
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कपिल शर्मा एक बार फिर टीवी पर वापस आ गए हैं। द कपिल शर्मा शो को मिले-जुले रिएक्शन मिल रहे हैं। शो में पुराने फॉर्मेट की तरह सेलिब्रिटीज पहुंचते हैं और कपिल उनसे मजाकिया अंदाज में सवाल-जवाब करते हैं। इस रविवार प्रसारित होने वाले एपिसोड में एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा पत्नी पूनम सिन्हा के साथ पहुंचेंगे। दोनों अपनी जिंदगी से जुड़े कई राज शो पर खोलते हुए दिखाई देंगे।
2 of 5
Shatrughan Sinha with Kapil Sharma
- फोटो : Amar Ujala
शत्रुघ्न सिन्हा तो नहीं लेकिन उनकी पत्नी पूनम सिन्हा ने खुलासा किया कि कैसे वो पहली बार एक दूसरे से मिले थे। पूनम सिन्हा ने बताया कि 'हम दोनों ट्रेन से पटना से मुंबई जा रहे थे। मैं अपने एक रिश्तेदार की शादी अटेंड कर अपने घर जा रही थी तो वहीं शत्रुघ्न FTII (पुणे) ज्वाइन करने जा रहे थे। हमारी बर्थ एक दूसरे के आमने-सामने थी।'
3 of 5
Shatrughan Sinha
- फोटो : file photo
पूनम सिन्हा ने आगे बताया कि 'इस यात्रा के दौरान वो मुझसे बात करने के बहाने सोच रहे थे, यही नहीं एक बार तो मुझे छूने की भी कोशिश की। ट्रेन जब एक सुरंग से गुजर रही थी तो उन्होंने मेरे पैर छुए। शत्रु इतना डरे हुए थे कि उन्होंने मुझसे कोई बात ही नहीं की।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Shatrughan Sinha
- फोटो : file photo
वहीं शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी लव स्टोरी के बारे में याद करते हुए बताया कि 'मेरे बड़े भाई राम सिन्हा और डायेरक्टर एनएन सिप्पी उनकी ओर से रिश्ता लेकर पूनम के पास पहुंचे। पूनम की मां ने शादी का रिश्ता ठुकरा दिया, यही नहीं उन्होंने तो मेरी तस्वीर देखकर कहा कि लड़का तो गुंडे जैसा दिखता है। इसके चेहरे पर इतने निशान हैं। दूसरी ओर उनकी बेटी पूर्व मिस इंडिया थीं और बेहद खूबसूरत थीं हालांकि बाद में दोनों के पैरेंट्स मान गए।'
विज्ञापन
5 of 5
Shatrughan Sinha
- फोटो : file photo
कपिल शर्मा ने शत्रुघ्न सिन्हा से उनके फीमेल फैंस के बारे में पूछा तो उन्होंने खुलासा किया कि 'उस दौर में सेंसर बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष पहलाज निहलानी की गर्लफ्रेंड (जो अब पत्नी हैं) उनकी बहुत बड़ी फैन थीं। एक दिन उन्होंने मुझसे ऑटोग्राफ लिया। बस फिर क्या था पहलाज निहलानी नाराज हो गए और अपनी गर्लफ्रेंड से सवाल पूछा कि आखिर उन्होंने एक विलेन का ऑटोग्राफ क्यों लिया। इस वजह से पहलाज निहलानी और उनकी गर्लफ्रेंड के बीच करीब 6 महीने तक बात नहीं हुई।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।