अवॉर्ड नाइट हो तो सितारों का जमावड़ा लगना लाजमी है। अवॉर्ड फंक्शन में जमीं पर सारे सितारे एक साथ एक ही मंच पर अपनी मेहनत का इनाम पाते हैं। सितारों भरी यही शाम मुंबई में हुई जहां पर 'स्टार परिवार अवॉर्ड' का आयोजन किया गया। इस अवॉर्ड नाइट में जहां कुछ सेलिब्रिटी की झोली खाली रह गई तो वहीं कुछ सेलिब्रिटी ने अवॉर्ड के सारे रिकॉर्ड की तोड़ दिए।
2 of 5
Star Parivaar Awards 2018
'स्टार परिवार अवॉर्ड' हर साल होते हैं। इस अवॉर्ड फंक्शन में रिश्तों की काफी अहमियत होती है यानी कि इन अवॉर्ड्स में कैटेगरी फेवरेट जोड़ी, फेवरेट पति, फेवरेट पत्नी और फेवरेट बेटी की होती है। इस अवॉर्ड फंक्शन में हिना खान, पार्थ समथान, एरिका फर्नांडिस, शिवांगी जोशी, मोहसिन खान, मोहित मलिक, सुरभि चंदना और नकुल मेहता नजर आए। तो चलिए आपको बताते हैं कि किस कैटेगरी में किसने अवॉर्ड जीता।
3 of 5
Star Parivaar Awards 2018
इस अवॉर्ड नाइट में सबसे ज्यादा अवॉर्ड 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' सीरियल को मिले। इस सीरियल ने 4 कैटेगरी में अवॉर्ड अपने नाम किया। फेवरेट जोड़ी कार्तिक-नायरा, फेवरेट पति- कार्तिक, फेवरेट पत्नी- नायरा, फेवरेट बेटा- कार्तिक और फेवरेट बेटी का अवॉर्ड भी नायरा ने अपने नाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Star Parivaar Awards 2018
इस लिस्ट में फेवरेट बेटी का अवॉर्ड दो किरदारों 'कृष्णा चली लंदन' की कृष्णा और 'कुल्फी कुमार बाजेवाला' की कुल्फी को मिला। वहीं फेवरेट पिता का अवॉर्ड सिंकदर सिंह गिल को मिला जो 'कुल्फी कुमार बाजेवाला' से ताल्लुक रखते हैं। बाकी बचे अवॉर्ड की बात करें तो फेवरेट मां का अवॉर्ड हर बार की तरह इस बार भी 'ये है मोहब्बतें' की इशिता भल्ला को मिला।
विज्ञापन
5 of 5
Star Parivaar Awards 2018
वहीं फेवरेट डिजिटल कैटेगरी के सारे अवॉर्ड 'इश्कबाज' सीरियल के नाम रहे। इन अवॉर्ड की कैटेगरी और अवॉर्ड की बात करें तो फेवरेट डिजिटल सदस्य जोड़ी का अवॉर्ड शिवाय और अनिका को मिला। फेवरेट डिजिटल सदस्य मेल अवॉर्ड शिवाय, फीमेल अवॉर्ड अनिका को मिला। इसके साथ ही टीवी की सबसे स्टाइलिश एक्ट्रेस का अवॉर्ड 'इश्कबाज' में अनिका का किरदार निभा रही सुरभि चंदना ने अपने नाम किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।