फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एकता कपूर के घर पर इसलिए हुआ नाराज दर्शकों का पथराव, माफी मांगने से भी नहीं शांत हुआ गुस्सा पत्थरबाजी

Wed, 09 Sep 2020 01:52 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: anand anand Updated Wed, 09 Sep 2020 01:52 PM IST
विज्ञापन
Stone pelting at Ekta Kapoor home after her apologises for hurting sentiments in web show Virgin Bhasskar 2 uses the name Ahilyabai
एकता कपूर - फोटो : instagram: ektarkapoor

हिंदी फिल्मों और टीवी धारावाहिकों की निर्माता एकता कपूर के जुहू स्थित घर पर जबर्दस्त पथराव के बाद इलाके की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। यह पथराव एकता की एक वेब सीरीज 'वर्जिन भास्कर 2' के एक दृश्य का विरोध जताते हुए किया गया है। वेब सीरीज में एक हॉस्टल दिखाया गया है जहां कुछ गलत काम चल रहे हैं। और, उस हॉस्टल का नाम रखा गया अहिल्याबाई।

Stone pelting at Ekta Kapoor home after her apologises for hurting sentiments in web show Virgin Bhasskar 2 uses the name Ahilyabai
एकता कपूर - फोटो : instagram: ektarkapoor

इस दृश्य का विरोध अहिल्याबाई होल्कर के वंशज भूषण सिंह राजे होल्कर ने भी किया है। उन्होंने आपत्ति जताते हुए एकता कपूर के प्रोडक्शन हाउस को एक पत्र लिखा है। भूषण ने अपील की है कि एकता बनी इस वेब सीरीज से उस दृश्य को हटाएं और साथ ही माफी भी मांगें। अगर वैसा नहीं करती हैं तो भूषण इस पर कानूनी कार्रवाई भी कर सकते हैं। 

Stone pelting at Ekta Kapoor home after her apologises for hurting sentiments in web show Virgin Bhasskar 2 uses the name Ahilyabai
एकता कपूर - फोटो : instagram: ektarkapoor

इस मामले पर संज्ञान लेते हुए एकता ने सोशल मीडिया पर अपना माफीनामा पेश कर दिया है और उन्होंने यह भी जानकारी दी है कि उनकी वेब सीरीज से वह दृश्य निकाल दिया गया है। एकता ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में लिखा, 'मेरे संज्ञान में आया है कि 'वर्जिन भास्कर 2' के एक दृश्य में दिखाए गए एक हॉस्टल के नाम पर कुछ लोगों को आपत्ति हुई है। और इससे उनकी भावनाएं भी आहत हुई हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Stone pelting at Ekta Kapoor home after her apologises for hurting sentiments in web show Virgin Bhasskar 2 uses the name Ahilyabai
एकता कपूर - फोटो : instagram: ektarkapoor

एकता कपूर ने पोस्ट में आगे लिखा, 'वैसे उस दृश्य का आशय किसी को अपमानित करना नहीं था। हमने सीरीज में होस्टल के नाम में सिर्फ अहिल्याबाई का पहला नाम ही इस्तेमाल किया है, उनका उपनाम नहीं। फिर भी उस दृश्य को सीरीज से हटा दिया गया है। मैं अपनी टीम की तरफ से माफी मांगती हूं।'

विज्ञापन
Stone pelting at Ekta Kapoor home after her apologises for hurting sentiments in web show Virgin Bhasskar 2 uses the name Ahilyabai
एकता कपूर - फोटो : instagram: ektarkapoor

एकता के घर पर यह पथराव इस माफीनामे के बाद हुआ है। इस पत्थरबाजी में उनके घर की कुछ खिड़कियां और थोड़ा नुकसान हुआ है। बता दें कि कुछ समय पहले ही एकता अपनी एक और वेब सीरीज 'ट्रिपल एक्स अनसेंसर्ड' के एक दृश्य को लेकर भी विवादों में फंसी थीं। इस सीरीज में एकता के ऊपर आरोप था कि उन्होंने भारतीय सेना की वर्दी का अपमान किया है। इस मामले में भी एकता माफी मांग चुकी हैं।

Kangana Ranaut: कंगना रनौत के ऑफिस पर बीएमसी की कार्रवाई, अभिनेत्री ने पाकिस्तान से तुलना करते हुए कहा- 'बाबर और उसकी सेना'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed