सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में बीते दिनों ड्रग्स का एंगल निकलकर सामने आया था। इस मामले में रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक सहित कई लोगों को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने गिरफ्तार किया। रिया की गिरफ्तारी के बाद कई फिल्मी सितारों ने प्रतिक्रिया दी। कुछ सितारे ऐसे हैं जो खुलकर रिया चक्रवर्ती के समर्थन में खड़े हैं, तो वहीं कुछ लगातार उनकी आलोचना कर रहे हैं। इस बीच रिया चक्रवर्ती के पक्ष-विपक्ष को लेकर बिग बॉस के दो पूर्व कंटेस्टेंट आपस में भिड़ गए हैं।
रिया चक्रवर्ती के मुद्दे पर भिड़े बिग बॉस के ये दोनों कंटेस्टेंट, सिद्धार्थ ने विकास गुप्ता की निजी जिंदगी पर की टिप्पणी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिग बॉस के यह दोनों कंटेस्टेंट विकास गुप्ता और सिद्धार्थ भारद्वाज हैं। विकास गुप्ता जहां सुशांत सिंह राजपूत के परिवार का समर्थन कर रहे तो वहीं सिद्धार्थ भारद्वाज अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के समर्थन में अपनी आवाज उठा रहे हैं। विकास गुप्ता ने हाल ही में अभिनेत्री सुचित्रा कृष्णमूर्ति की पोस्ट के कुछ स्क्रीनशॉट्स को अपने ट्विटर अकाउंट पर साझा किया था। सुचित्रा कृष्णमूर्ति के यह पोस्ट रिया चक्रवर्ती के समर्थन में थे।
सुचित्रा कृष्णमूर्ति की पोस्ट के स्क्रीनशॉट्स को साझा करते हुए विकास गुप्ता ने अपने ट्वीट में लिखा, 'वीड (चरस) को बबलगम की तरह सामान्य बनाया जा रहा है जो, वह बिल्कुल भी नहीं है। फर्जी नारीवाद का झंडा बुलंद करने वालों दोहरा रवैया उनका ही सच दिखाता है। सीबीआई ने अभी यह नहीं बताया है कि सुशांत के साथ क्या हुआ था। तब तक सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने पितृसत्तात्मकता और रिया चक्रवर्ती पर वाजिब बातें लिखी हैं, यहां पढ़िए:' विकास गुप्ता के इस ट्वीट पर सिद्धार्थ भारद्वाज ने अपनी प्रतिक्रिया दी।
Weed is being made as casual as bubblegum which it isn’t & double standard of #FakeFeminism brigade shows their reality. CBI is yet to disclose what happened to #SushantSinghRajput till then @suchitrak has quite appropriately tweeted on #Patriarchy & #RheaChakraborty Please Read pic.twitter.com/TjVbS23B8P
सिद्धार्थ भारद्वाज ने अपने ट्वीट में लिखा, 'आप ऐसी कितनी पार्टियों में गए हैं जहां लोग सामान्य तौर पर कोक (कोकीन) ले रहे हैं? क्या आप वहां से बाहर निकल गए थे? क्या आपने वहां पुलिस को बुलाया था? चलिए वहां तक न ही पहुंचे तो बेहतर है। आप जानते हो कि आप यहां क्या बेचने की कोशिश कर रहे हो और दूसरी ओर किसी की पूरी जिंदगी दाव पर लगी है।' सिद्धार्थ भारद्वाज के इस ट्वीट पर विकास गुप्ता चुप नहीं बैठे। उन्होंने भी सिद्धार्थ के ट्वीट का बेबाकी से जवाब दिया।
How many parties have you been in where people are doing coke very casually??did you walk out of there ?? Did you call the cops on them!!??Let’s not even get there..you know what you are trying to sell here and it is costing somebody there entire life!! https://t.co/UJcqsjVXXH
विकास गुप्ता ने सिद्धार्थ भारद्वाज को जवाब देते हुए अपने ट्वीट में लिखा, 'सच में मैं कभी भी ऐसी किसी पार्टी में नहीं गया जहां लोग कोक ले रहे हों और अगर ऐसा हो तो सिड मुझे भी इस बारे में बताना क्योंकि वह मेरी शख्सियत के बारे में जानते हैं। उन्हें लगता होगा कि कहीं मैं उनकी पार्टी न खराब कर दूं। इसीलिए वह लोग मुझे पार्टियों में नहीं बुलाते। शायद यही वजह है कि तुम और मैं भी कभी साथ में हैंगआउट नहीं कर पाए।' विकास की इस बात पर सिद्धार्थ भारद्वाज ने उनकी जिदंगी के एक किस्सा का जिक्र कर दिया।
Actually I have never been to a party as such where people are doing coke and have let me know the same Sid because they do know my reputation that I might spoil the party. So they don’t invite me. That probably is the reason why you & I have never hung out as well #VG https://t.co/qj6qzSupJM