फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Swayamvar Mika Di Vohti: स्वयंवर में जल्द होगी टीवी की चहेती बहू की एंट्री, मीका की रानियों को देंगी चुनौती !

Thu, 07 Jul 2022 11:02 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Thu, 07 Jul 2022 11:02 PM IST
विज्ञापन
Swayamvar Mika Di Vohti: Hina Khan to enter in mika singh reality show to help him select his bride
स्वयंवर-मीका दी वोटी कंटेस्टेंट्स - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, जोधपुर

स्टार भारत का चर्चित शो 'स्वयंवर - मीका दी वोटी' दर्शकों के बीच बहुत पॉपुलर हो रहा है। इस शो में दर्शकों की दिलचस्पी काफी बढ़ती जा रही है और वह मीका की वोटी के चुने जाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। शो में आई कंटेस्टेंट्स और मीका के बीच दिखाए जाने वाले सीक्वेंस का दर्शक भरपूर मजा उठा रहे हैं। वहीं मीका भी शो में आई हर प्रतियोगी को समझने की पूरी कोशिश कर रहे हैं ताकि वह अपने लिए सही फैसला ले सकें। इतना ही नहीं मीका को शादी से जुड़े टिप्स देने और लड़की का चुनाव करने में उनकी की मदद करने के लिए शो में अबतक कई बड़े सेलीब्रिटीज आ चुके हैं। इसी बीच शो में जल्द ही टीवी की फेवरेट बहू हिना खान नजर आने वाली हैं।

Swayamvar Mika Di Vohti: Hina Khan to enter in mika singh reality show to help him select his bride
मीका सिंह, हिना खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

हिना खान मारेंगे शो में एंट्री 
'स्वयंवर-मीका दी वोटी' में आई हर लड़की टास्क पूरा कर मीका का दिल जीतने में लगी हुई है, जिसके कारण मीका को अपनी जीवन साथी चुनने में बहुत दिकक्तों का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन अब इस शो के आगामी एपिसोड में टीवी अभिनेत्री और दर्शकों की चहेती हिना खान, मीका की मदद करती नजर आने वाली हैं। शो में वह न सिर्फ 'मीका की वोटी' के चुनाव में लड़कियों की मदद करेंगी, बल्कि कंटेस्टेंट्स को मीका का दिल जीतने के कई सुझाव भी देती नजर आएंगी। 

Swayamvar Mika Di Vohti: Hina Khan to enter in mika singh reality show to help him select his bride
मीका सिंह, हिना खान और शान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बहुत कुछ होगा खास 
छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे तक अपने हुस्न के जलवे बिखेरने वाली हिना खान ने मीका के स्वयंवर में पहुंचकर अपना एक्सपीरियंस साझा किया है। 'स्वयंवर-मीका दी वोटी' शो के सेट पर पहुंची हिना खान का कहना है, "स्वयंवर - मीका दी वोटी का हिस्सा बनकर मुझे बहुत अच्छा लग रहा है। इस शो से मीका को पहली बार एक अलग अंदाज में देखने का मौका मिल रहा है। मैं इस शो में आकर बहुत एक्साइटेड हूं। मीका की इतनी सारी फैंस ये लड़कियां जो उनसे शादी करना चाहती हैं, उन्हें देखकर मुझे बहुत खुशी भी हो रही है। अब मैं इस शो में आई हूं तो जरूर बहुत कुछ खास होने वाला है। इस खास की शुरुआत एक स्पेशल परफॉर्मेंस से होगी और भी बहुत कुछ होगा, जिससे कुछ महत्वपूर्ण फैसले लिए जाएंगे और मीका अपनी वोटी के चुनाव में एक कदम आगे बढ़ेंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Swayamvar Mika Di Vohti: Hina Khan to enter in mika singh reality show to help him select his bride
हिना खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

ट्विस्ट को लेकर एक्साइटेड हैं हिना
हिना खान ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, 'शादी एक बहुत ही महत्वपूर्ण बंधन है, जिसमें एक सही जीवनसाथी का चुनाव होना बहुत जरुरी है। वहीं लड़कियां भी मीका का दिल जीतने के लिए बहुत मेहनत कर रही हैं। मैं चाहती हूं कि मीका को सबसे अच्छी वोटी मिले। यहां मीका से मिलकर मुझे बहुत खुशी हुई। मुझे बहुत अच्छा लगता है वह जिस तरह से स्वयंवर में आई लड़कियों को राजकुमारियां कहकर पुकारते करते हैं और मीका को किंग कहा जाता है। इतना ही नहीं मैं यहां इस शो का माहौल देखकर इसमें आगे आने वाले ट्विस्ट को लेकर भी बहुत एक्साइटेड हूं। मेरी शुभकामनाएं मीका के साथ हैं।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed