फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

TMKOC: 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के मेकर्स ने रोकी नई दया बेन की कास्टिंग, जानिए क्या है पूरा मामला

Thu, 07 Jul 2022 09:26 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Thu, 07 Jul 2022 09:26 PM IST
विज्ञापन
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Makers stopped search of daya ben taarak mehta as disha vakani shailesh Lodha can return
तारक मेहता का उल्टा चश्मा - फोटो : सोशल मीडिया

पिछले 14 साल से दर्शकों के चेहरों पर मुस्कान लाने वाला टीवी का पॉपुलर सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' इन दिनों अपने कलाकारों को चर्चाओं में बना हुआ है। बीते कई समय से लगातार कलाकारों द्वारा इस शो को छोड़ने की खबरें सामने आ रही हैं, जिससे फैंस काफी निराश नजर आ रहे हैं। जहां इस शो की जान कही जाने वाली दयाबेन उर्फ दिशा वकानी इस शो को पहले ही अलविदा कहा चुकी थीं, वहीं पिछले दिनों शो के अहम किरदार तारक मेहता उर्फ शैलेश लोढ़ा और राज अनादकट के शो को क्विट करने की खबरें आ रही हैं। इन खबरों से शो के लाखों-करोड़ो फैंस का दिल टूट गया है। लेकिन अब एक रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि दयाबेन के किरदार के लिए कास्टिंग रुक गई है, जो इस शो के फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है।

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Makers stopped search of daya ben taarak mehta as disha vakani shailesh Lodha can return
जेठालाल और दयाबेन - फोटो : social media

हो सकती है दिशा और शैलेश की वापसी 
हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें कहा जा रहा है कि 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के मेकर्स ने दयाबेन के किरदार के साथ-साथ तारक मेहता के रोल के लिए भी कास्टिंग रोक दी है। इसके साथ यह भी कहा जा रहा है कि इस टीवी शो में कुछ एक्टर्स के ट्रैक को बीच में रोक दिया गया था उसके बाद उनके ट्रैक को वापस शुरू किया जाने वाला है। ऐसे में एक्टर्स भी यह नहीं जानते हैं कि मेकर्स ने ऐसा क्यों किया था। इतना ही नहीं रिपोर्ट के अनुसार मेकर्स का मानना यह है कि दर्शक अभी भी शो में दयाबेन और तारक मेहता के किरदार में दिशा वकानी और शैलेश लोढ़ा को ही देखना चाहते हैं। इस कारण से वह उम्मीद कर रहे हैं कि  दिशा वकानी और शैलेश लोढ़ा जल्द ही शो में वापसी कर सकते हैं।  

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Makers stopped search of daya ben taarak mehta as disha vakani shailesh Lodha can return
तारक मेहता का उल्टा चश्मा: दिशा वकानी, राखी विजान - फोटो : Instagram

दिशा की रिप्लेसमेंट की आई थी खबर
जब से छोटे पर्दे के पॉपुलर शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो से दयाबेन का किरदार निभाने वाली अदाकारा दिशा वकानी गई हैं तब से फैंस उन्हें इस टीवी शो में देखने के लिए तड़प रहे हैं। लेकिन बीते दिनों सामने आई एक रिपोर्ट में दावा किया जा रहा था कि मेकर्स ने दयाबेन के किरदार के लिए राखी विजन को अप्रोच किया है। लेकिन राखी विजन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर इन सभी खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Makers stopped search of daya ben taarak mehta as disha vakani shailesh Lodha can return
घनश्याम नायक, किरण भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

नट्टू काका ने ली एंट्री
शो में नट्टू काका का किरदार निभाने वाले घनश्याम के गुजरने के नौ महीने बाद सीरियल में नए नट्टू काका की एंट्री हुई है। नए नट्टू काका का नाम किरण भट्ट है। किरण भट्ट गुजरात के मशहूर एक्टर-प्रोड्यूसर-डायरेक्टर हैं, जिन्होंने काफी समय बाद टीवी पर वापसी की है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed