फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

TRP Week 26: 'अनुपमा' को टक्कर देने टीआरपी लिस्ट में इस शो ने मारी एंट्री, 'नागिन 6' का कुछ ऐसा रहा हाल

Thu, 07 Jul 2022 06:34 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Thu, 07 Jul 2022 06:34 PM IST
विज्ञापन
TRP Week 26 Top 5 Shows anupamaa Yeh hai Chahatein Bhagya Lakshmi Naagin 6 Imlie
टीआरपी लिस्ट - फोटो : सोशल मीडिया

टीआरपी लिस्ट में कौन-सा सीरियल इस वक्त टॉप पर है और किसे लिस्ट में टॉप पांच से बाहर कर दिया गया है, इस बात का खुलासा 26वें हफ्ते की बार्क द्वारा जारी की गई टीआरपी लिस्ट से हो गया है। इस बार जारी की गई लिस्ट से जहां हफ्तों से इस लिस्ट में जगह बनाने वाले शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' को इस बार झटका लगा है, वहीं अपने प्रसारण के काफी समय बाद एकता कपूर की मशहूर फ्रेंचाइजी 'नागिन' के छठे सीजन ने धमाकेदार एंट्री ली है। पिछले हफ्ते सभी सीरियल्स में मची उथल-पुथल के बाद भी हर बार की तरह नंबर वन पर इस बार भी स्टार प्लस का प्रसिद्ध डेली सोप 'अनुपमा' ही रहा।  तो आइए जानते हैं इस हफ्ते किस-किस शो का जादू चला है। 

TRP Week 26 Top 5 Shows anupamaa Yeh hai Chahatein Bhagya Lakshmi Naagin 6 Imlie
अनुपमा - फोटो : social media

अनुपमा 
रूपाली गांगुली, सुधांशु पांडे, गौरव खन्ना और मदालसा शर्मा स्टारर इस सुपरहिट शो में अनुपमा की बेटी पाखी और अधिक के बीच चलते रोमांस ने एक बार फिर दोनों घरों के बीच टेंशन का माहौल पैदा कर दिया है। इसी कारण से दर्शकों के बीच राजन शाही के इस शो की पॉपुलैरिटी अभी भी बरकरार है। सुपरहिट शो 'अनुपमा' इस बार भी नंबर वन की पोजिशन डटा हुआ है। कोई भी डेलीसोप अनुपमा की जगह नहीं छीन पाया है। इस मशहूर सीरियल को 2.8 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशन मिले हैं, जिससे पता चलता है कि शो की कहानी में लोगों को अभी भी उतना ही इंटरेस्ट आ रहा है। 

TRP Week 26 Top 5 Shows anupamaa Yeh hai Chahatein Bhagya Lakshmi Naagin 6 Imlie
ये हैं चाहतें - फोटो : सोशल मीडिया

ये हैं चाहतें
सरगुन कौर लुथरा और अबरार काजी की शानदार अदाकारी से सजे इस शो के ट्रैक को भी दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। इस हफ्ते सीरियल 'ये हैं चाहतें' के दर्शकों में वृद्धि हुई है और यह इस लिस्ट में नंबर दो के पायदान पर आ गया है। इस शो में आ रहे ट्विस्ट और टर्न्स फैंस को काफी पसंद आ रहे हैं। इस बार 'ये है चाहतें' को 2.1 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशन मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
TRP Week 26 Top 5 Shows anupamaa Yeh hai Chahatein Bhagya Lakshmi Naagin 6 Imlie
भाग्य लक्ष्मी - फोटो : सोशल मीडिया

भाग्य लक्ष्मी 
हफ्तों से इस लिस्ट में आने की कोशिश कर रहे सीरियल्स में शुमार 'जी टीवी' के सीरियल 'भाग्य लक्ष्मी' ने इस हफ्ते टीआरपी लिस्ट में धमाकेदार एंट्री ली है। यह शो टीआरपी लिस्ट में नंबर तीन पोजीशन पर धमाल मचा रहा है। 'भाग्य लक्ष्मी' को इस हफ्ते 2.1 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशन मिले हैं।

विज्ञापन
TRP Week 26 Top 5 Shows anupamaa Yeh hai Chahatein Bhagya Lakshmi Naagin 6 Imlie
नागिन सीजन 6 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

नागिन 6
बीते कई हफ्तों से इस लिस्ट से बाहर चल रहे 'नागिन 6' ने इस बार टीआरपी लिस्ट में धमाकेदार वापसी की है। पिछले कई हफ्तों से एकता कपूर का यह शो टॉप पांच सीरियल में जगह बनाने में नाकाम रहा था। लेकिन इस हफ्ते यह शो 2.0 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशन के साथ चौथी पोजीशन पर आ गया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed