{"_id":"60f00f938ebc3e0a217c3120","slug":"taarak-mehta-ka-ooltah-chashmah-abdul-shop-all-in-one-general-store-facts","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तारक मेहता: अब्दुल के दुकान की आज जानिए सच्चाई, यहां सोडा पीने आते हैं गोकुलधाम सोसायटी के लोग","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
तारक मेहता: अब्दुल के दुकान की आज जानिए सच्चाई, यहां सोडा पीने आते हैं गोकुलधाम सोसायटी के लोग
सब टीवी पर आने वावा शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) हर घर का फेवरेट टीवी शो है। लोग इस शो की कहानी के साथ इसके सभी किरदारों को भी पसंद करते हैं। यह शो कई सालों से लोगों को हंसा रहा है। तारक मेहता का पहला एपिसोड 28 जुलाई 2008 को प्रसारित किया गया था। 13 साल से ये शो लगातार दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। यही कारण है कि लोग शो से जुड़ी हर बात जानना चाहते हैं। तो हम आज सीरियल के एक राज से पर्दा उठाने जा रहे हैं जिसके बारे में नहीं जानते होंगे आप।
अगर आप तारक मेहता का उल्टा चश्मा देखते हैं तो आपको अब्दुल के बारे में बताने की जरूरत नहीं है। लेकिन जिन्होंने नहीं देखा उनके लिए बता दें गोकुलधाम सोसायटी के बाहर अब्दुल की ऑल इन वन नाम की दुकान है। जहां हर जरूरत का सामान मिलता है। इस दुकान के बगल में ही चमको लॉन्ड्री है।
2 of 7
तारक मेहता का उल्टा चश्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
अब्दुल अपनी इसी दुकान से सोसायटी के सभी लोगों के लिए जरूरत का सामान पहुंचाता है। ये वही दुकान है जहां दिनभर की भागदौड़ से दूर रात में सोसायटी के सभी आदमी सोडा पीने के लिए इकट्ठा होते हैं।
3 of 7
तारक मेहता का उल्टा चश्मा
- फोटो : ट्विटर
शो के डायरेक्टर इस दुकान में सेट पर शूटिंग करने वाले लोगों के लिए जरूरत का सामान रखते हैं। हालांकि ये दुकान असली नहीं है। न ही अब्दुल दुकानदार है। वे तो तारक मेहता के बाकी किरदारों की तरह शो में दुकानदार का किरदार निभाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
तारक मेहता का उल्टा चश्मा
- फोटो : इंस्टाग्राम
गोकुलधाम सोसायटी की तरह की ये दुकान भी सेट है। जहां शो के एक किरदार अब्दुल को दिखाया जाता है। अब्दुल गोकुलधाम वासियों के लिए परिवार की तरह हैं।
विज्ञापन
5 of 7
तारक मेहता का उल्टा चश्मा
- फोटो : ट्विटर
गोकुलधाम के लोगों को सोडा पिलाने वाले अब्दुल यानी अभिनेता शरद सांकला को भी लोग काफी पसंद करते हैं। शरद पिछले 12 सालों से इस शो का हिस्सा बने हुए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।