फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शुभ विवाह: 'पांड्या स्टोर' फेम शाइनी दोशी ने ब्वॉयफ्रेंड संग लिए सात फेरे, देखें खूबसूरत तस्वीरें

Thu, 15 Jul 2021 08:53 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Thu, 15 Jul 2021 08:53 PM IST
विज्ञापन
Pandya Store actress Shiny Doshi ties the knot with Lavesh Khairajani See VIRAL Photos
शाइनी दोशी की शादी की तस्वीरें - फोटो : सोशल मीडिया

सरस्वतीचंद्र (Saraswatichandra) और 'जमाई राजा' (Jamai Raja) जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस शाइनी दोशी (Shiny Doshi) इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। दरअसल, 'पांड्या स्टोर' (Pandya Store) की 'धरा' शादी के बंधन में बंध गई हैं। उन्होंने अपने ब्वॉयफ्रेंड लवेश खैरजानी (Lavesh Khairajani) के साथ 15 जुलाई को सात फेरे लिए। शाइनी दोशी और लवेश की शादी की तस्वीरें और कुछ वीडियोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। 



शादी के बंधन में बंधीं 'धरा'
अपनी शादी में शाइनी दोशी लाल रंग की साड़ी और मैचिंग ज्वैलरी पहने नजर आईं, वहीं लवेश ने सफेद रंग का कुर्ता पजामा और पिंक पगड़ी पहनी थी। शादी की तस्वीरों में दोनों साथ में बेहद खूबसूरत और खुश नजर आ रहे हैं। साथ ही यह शादी कोविड नियमों के अनुसार संपन्न हुई थी। शादी में गिने चुने मेहमान ही शामिल हुए थे। आइए डालते हैं एक नजर शाइनी की शादी की कुछ तस्वीरों पर ...

Pandya Store actress Shiny Doshi ties the knot with Lavesh Khairajani See VIRAL Photos
शाइनी दोशी की शादी की तस्वीरें - फोटो : सोशल मीडिया

एक बातचीत के दौरान शाइनी दोशी की दोस्त और एक्ट्रेस प्रणिता पंडित ने बताया था कि कोरोना महामारी के कारण शादी में बहुत ही कम लोगों को बुलाया गया था। शादी में सिर्फ 25 मेहमान ही शामिल हुए। शादी शाइनी के घर पर ही हुई थी। प्रणिता ने बताया था कि शाइनी दोशी और लवेश खैरजानी इस साल नवंबर या दिसंबर में एक बड़ी पार्टी देने की प्लानिंग कर रहे हैं।

Pandya Store actress Shiny Doshi ties the knot with Lavesh Khairajani See VIRAL Photos
शाइनी दोशी की शादी की तस्वीरें - फोटो : सोशल मीडिया

शाइनी दोशी और लवेश खैरजानी को प्रणिता पंडित ने ही मिलवाया था। दोनों उनके बहुत अच्छे दोस्त हैं। वहीं 14 जुलाई को शाइनी दोशी और लवेश खैरजानी की मेहंदी सेरेमनी हुई जिसमें कपल ने धमाकेदार डांस किया था। शादी की तस्वीरों के बीच एक और तस्वीर सामने आई है जिमसें कपल किस करता हुआ दिख रहा है। लवेश ने शाइनी को शादी के मंडप पर अपनी बाहों में उठाकर किस किया।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Pandya Store actress Shiny Doshi ties the knot with Lavesh Khairajani See VIRAL Photos
शाइनी दोशी - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें, शाइनी दोशी की लवेश खैरजानी के साथ सगाई पिछले साल 4 जनवरी, 2020 को हुई थी। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर फैंस को इसकी जानकारी भी दी थी। शाइनी ने एक इंटरव्यू के दैरान बताया था कि प्रणिता ने हमें मिलने के लिए कहा क्योंकि उसे लगा कि हम एक-दूसरे के लिए बने हैं।

विज्ञापन
Pandya Store actress Shiny Doshi ties the knot with Lavesh Khairajani See VIRAL Photos
शाइनी दोशी - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि शाइनी दोशी ने अपने करियर की शुरुआत फेमस टीवी शो 'सरस्वतीचंद्र' से की थी। इस शो में निभाए गए कुसुम के किरदार ने उन्हें खूब लोकप्रियता दिलाई थी। इसके अलावा शाइनी कई सीरियल्स में काम कर चुकी हैं। इनमें सरस्वतीचंद्र, श्रीमद् भागवत, सरोजिनी, बहू हमारी रजनीकांत, लाल इश्क और दिल ही तो है जैसे शोज शामिल हैं। इसके साथ ही रियलिटी शो फियर फैक्टर का भी साल 2017 में हिस्सा रह चुकी हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed