दर्शकों के मनोरंजन के लिए अलग अलग टीवी शो लाए जाते हैं जिन्हें दर्शक बड़े चाव से देखते हैं। हालांकि किस शो में कौन सा ट्विस्ट दर्शकों को सबसे अच्छे लग रहा है तो उस हफ्ते की टीआरपी लिस्ट से पता चल जाता है। टीवी सीरियल के 27वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट सामने आ गई है।ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल यानी बार्क इंडिया ने टीआरपी लिस्ट जारी की है। टीआरपी लिस्ट में कुछ सीरियल लगातार नंबर वन पर बने हुए है। तो वहीं कुछ सीरियलों में कांटे की टक्कर बनी हुई है। तो चलिए आपको बताते हैं कि इस बार किस शो ने टॉप पर बनाई अपनी जगह और कौन सा शो रहा सबसे नीचे। इसके साथ ही बताएंगे आपको कि किस धारावाहिक में क्या चल रहा है मजेदार...
TRP Week 27: पहले स्थान पर अनुपमां का दबदबा कायम, लिस्ट में फिर 'तारक मेहता...' की हुई एंट्री
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुम है किसी के प्यार में
इस बार की टीआरपी लिस्ट में गुम है किसी के प्यार में को दूसरा स्थान मिला है।पिछले हफ्ते की तरह इस हफ्ते भी शो को दूसरे स्थान पर काबिज है। इसकी वजह साई और विराट की जबरदस्त केमेस्ट्री है जो फैंस को काफी पसंद आती है। शो में चल रही साई और विराट की कहानी दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रही है।
इमली
टीआरपी लिस्ट में इस बार तीसरा स्थान इमली को मिला है। स्टार प्लस के सीरियल इमली की कहानी नया मोड़ लेगी। शो में इमली, आदित्य और मालिनी की लव स्टोरी दर्शकों को बांधे हुए है। कहानी में आ रहे ट्विस्ट सबका खूब दिल जीत रहे हैं। वहीं आदित्य और इमली की केमेस्ट्री दर्शकों के उत्साह को और बढ़ा रही है।
ये हैं चाहते- इंडियन आइडल
इस बार की लिस्ट में चौथे स्थान पर ये हैं चाहते और सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल दोनों का दबदबा कायम है। सरगुन कौर लुथरा और अबरार काजी की शानदार अदाकारी से सजा यह शो दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है तो वहीं विवादों से भरा इस बार का सीजन 12 भी दर्शकों का पसंदीदा बन चुका है। फैंस बेसब्री से इंडियन आइडल के फिनाले का इंतजार कर रहे हैं।
सुपर डांसर चैप्टर 4- तारक मेहता का उल्ट चश्मा
शिल्पा शेट्टी का शो 'सुपर डांसर 4' दिन पर दिन खूब लोकप्रिय होता जा रहा है। इस शो से जुड़े सभी कंटेस्टेंट्स दर्शकों का दिल जीत रहे हैं। हालांकि इस हफ्ते ये शो एक पायदान नीचे खसक आया है, लेकिन टीआरपी में अपनी जगह बनाए हुए है। वहीं गोकुलधाम सोसाइटी के लोग दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रहे हैं और लिस्ट में तारक मेहता शो पांचवे स्थान पर है।