{"_id":"60f015648ebc3ec254124e51","slug":"munmun-dutta-aka-babitaji-of-tmkoc-warns-fans-against-her-fake-account-on-linkedin","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तारक मेहता का उल्टा चश्मा: 'यदि आप मेरे नाम से बात कर रहे हैं तो फ्रॉड है', फेक अकाउंट से परेशान 'बबीताजी' की अपील","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
तारक मेहता का उल्टा चश्मा: 'यदि आप मेरे नाम से बात कर रहे हैं तो फ्रॉड है', फेक अकाउंट से परेशान 'बबीताजी' की अपील
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शुभांगी गुप्ता
Updated Thu, 15 Jul 2021 04:40 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
मुनमुन दत्ता
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा टेलीविजन के सबसे लोकप्रिय शोज में से एक हैं। हर बीतते साल के साथ ये शो और भी अधिक मनोरंजक होता जा रहा है। इस शो के देश से लेकर विदेशों तक में प्रशंसक हैं। लोग सिर्फ इस शो की कहानी को पसंद नहीं करते बल्कि शो का हर किरदार भी लोगों के दिलों में समाया हुआ है। शो में अपने शानदार अभिनय के साथ-साथ अपनी खूबसूरती के लिए भी मशहूर 'बबीता जी' हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। मुनमुन दत्ता अपने शो की तरह ही सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं और वो अक्सर अपनी कई खूबसूरत तस्वीरें अपने प्रशंसकों के साथ साझा करती हैं। लेकिन इस बार मुनमुन दत्ता उर्फ बबीताजी अपने लुक को लेकर नहीं बल्कि किसी और वजह से चर्चा में आ गई हैं।
दरअसल, अब मुनमुन दत्ता को लेकर सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट बनाए जा रहे हैं। इस बात की जानकारी अभिनेत्री ने खुद दी है। मुनमुन दत्ता ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से दो स्टोरी साझा की हैं। इन पोस्ट के जरिए मुनमुन दत्ता ने बताया है कि लिंक्डइन पर उनके नाम से फर्जी प्रोफाइल बनाया गया है, जबकि वह कभी भी इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नहीं आई हैं।
2 of 5
मुनमुन दत्ता
- फोटो : Instagram
मुनमुन दत्ता ने अपने पोस्ट में लिखा, 'मेरा लिंक्डइन पर कोई प्रोफाइल नहीं है। यदि आप लिंक्डइन में मेरे नाम से किसी के साथ बातचीत कर रहे हैं तो आप 100% एक धोखेबाज से बात कर रहे हैं।' सोशल मीडिया पर मुनमुन दत्ता का यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। अभिनेत्री के फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स उनके पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
3 of 5
मुनमुन दत्ता
- फोटो : Instagram
बबीता जी उर्फ मुनमुन दत्ता अपने शो की तरह ही सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहती हैं। सोशल मीडिया पर उनकी एक अच्छी खासी प्रशंसकों की लिस्ट है। 4 मिलियन से अधिक लोग उन्हें फॉलो करते हैं। अपनी दिलकश अदाओं से ये अभिनेत्री हर किसी का दिल जीत लेती है, लेकिन कभी-कभी वो सोशल मीडिया पर कुछ ऐसी बातें ही कह जाती हैं जिससे उनकी काफी आलोचना होती है। तारक मेहता का उल्टा चश्मा में मुनमुन दत्ता 'बबीता अय्यर' की भूमिका निभा रही हैं, जो कृष्णा अय्यर की पत्नी है और गोकुलधाम सोसाइटी की सबसे स्टाइलिश सदस्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मुनमुन दत्ता
- फोटो : Instagram
मुनमुन दत्ता अपनी बात बेबाकी से रखने के लिए भी जानी जाती हैं। मुनमुन दत्ता ने भी कुछ साल पहले अपना एक्सपीरियंस शेयर करते हुए कहा था 'हर महिला को कभी ना कभी यौन शोषण का सामना करना पड़ता है और ये हर उम्र में होता है। जब मैं अपने नजदीक में रहने वाले एक अंकल से डरती थी क्योंकि उन्हें जब भी मौका मिलता था वह मुझे जकड़ लेते थे और धमकी देते थे कि मैं यह बात किसी को न बताऊं।'
विज्ञापन
5 of 5
दिलीप जोशी, मुनमुन दत्ता
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि साल 2008 में उन्हें तारक मेहता का उल्टा चश्मा में बबीता अय्यर का किरदार मिला था। इसने मुनमुन की जिंदगी बदल दी। पिछले इतने सालों से मुनमुन इस किरदार को बखूबी निभा रही हैं और आज उनकी पहचान किसी बड़े स्टार से कम नहीं है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।