टीवी शो ‘बिग बॉस 14’ फेम राहुल वैद्य और उनकी गर्लफ्रेंड व एक्ट्रेस दिशा परमार की शादी के दिन करीब आ रहे हैं और दोनों कल यानी 16 जुलाई 2021 को सात फेरे लेने वाले हैं। कपल की प्री-वेडिंग सेरेमनी से लेकर होने वाली शादी तक की फोटोज व वीडियोज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब खुशी की बात ये है कि कपल की शादी से पहले होने वाली खास रस्में शुरू हो चुकी है। दिशा के हाथों में राहुल के नाम की मेहंदी लग चुकी है। इसी बीच इनका एक खूबसूरत वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
द दिशुल वेडिंग: राहुल वैद्य और दिशा परमार ने किया रोमांटिक डांस, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साथ ही दोनों के परिवारों की भी तैयारियां करते हुए कई तस्वीरें और वीडियोज सामने आ रही हैं। इसके पहले दिशा और राहुल अपने हाथों का इम्प्रेशन भी कास्ट करवाया है। जिसकी कुछ तस्वीरें और वीडियोज तेजी से वायरल हुए थे।
राहुल वैद्य और दिशा परमार की शादी में सिर्फ 50 लोग ही शामिल होंगे। हाल ही राहुल ने बताया था कि कोरोना के कारण अन्य लोगों को आमंत्रित नहीं किया गया है। उनकी संगीत सेरिमनी में अली गोनी, तोशी सबरी, मीका सिंह और विंदू दारा सिंह जैसे सिलेब्रिटीज परफॉर्म करेंगे।
बता दें, राहुल और दिशा ने 6 जुलाई 2021 को अपनी शादी की न्यूज की अनाउंसमेंट की थी। दोनों ने अपने-अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी किया था। कपल ने शादी की डेट का एलान करते हुए लिखा था, 'अपने परिवारवालों की दुआओं के साथ, हम इस स्पेशल मोमेंट को आपके साथ शेयर करने के लिए काफी प्रसन्न हैं। हम आपको बताने के लिए काफी उत्साहित हैं कि, हमारी शादी 16 जुलाई 2021 को होने वाली है। हम साथ में प्यार और एकजुटता के इस नए चैप्टर को शुरू करने जा रहे हैं, इसके लिए हमें आपके प्यार और दुआओं की जरूरत है। प्यार, दिशा और राहुल।'