फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shooting Report: करिश्मा कपूर का चौंकाने वाला खुलासा, फिल्म ‘दिल तो पागल है’ के लिए इसलिए की थी ना

Thu, 15 Jul 2021 01:26 PM IST
विजयाश्री गौर अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: विजयाश्री गौर Updated Thu, 15 Jul 2021 01:26 PM IST
विज्ञापन
Karishma Kapoor grace the set of Indian Idol 12 revealed why she said no to film Dil To Pagal hai
इंडियन आइडल 12 के सेट पर करिश्मा कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इंडियन आइडल सीजन 12 के फिनाले का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। जैसे जैसे कार्यक्रम के विजेता को चुनने की घड़ी करीब आती जा रही है, शो का ग्लैमर भी हर एपिसोड के साथ बढ़ता जा रहा है। इस वीकएंड के एपिसोड की शूटिंग के दौरान संगीत की धुनों, मनोरंजन और शानदार टैलेंट की त्रिवेणी देखने को मिली। इस दौरान जज अनु मलिक, सोनू कक्कड़ और हिमेश रेशमिया के साथ होस्ट आदित्य नारायण और टॉप छह प्रतिभागियों की कोशिशें सामने आईं और साथ ही नजर आईं शूटिंग पर खास मेहमान बनकर पहुंची करिश्मा कपूर। शो के प्रतिभागियों ने इस बार शूटिंग के दौरान खुलकर गाने गाए और इसी दौरान करिश्मा ने अपनी मशहूर फिल्म 'दिल तो पागल है' का एक दिलचस्प किस्सा भी बताया। ये किस्सा जुड़ा उनके पहले इस फिल्म के लिए ना करने और फिर हां करने के फैसले से।




शूटिंग के दौरान इंडियन आइडल 12 के सेट पर करिश्मा कपूर ने खुलासा किया, "मुझे 'दिल तो पागल है' का ऑफर मिला तो पहले मुझे लगा कि यह एक डांस फिल्म है और फिर माधुरी दीक्षित के साथ काम करना? मैंने ही नहीं तमाम दूसरे कलाकारों भी ने यह कहते हुए इस रोल को मना कर दिया था कि कोई माधुरी दीक्षित के साथ कैसे डांस कर सकता है। शुरुआत में मैं इस रोल को स्वीकार करने से झिझक रही थी और मैंने भी मना कर दिया था। फिर आखिरकार यश चोपड़ा और आदित्य चोपड़ा ने मुझे पूरी कहानी सुनाई। तब मेरी मां ने मुझसे कहा कि मुझे ये चुनौती लेनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि तुम माधुरी दीक्षित की बहुत बड़ी प्रशंसक हो और तुम्हें ये करना ही चाहिए। तुम कड़ी मेहनत करो और तुम्हें सफलता मिलेगी।"

Karishma Kapoor grace the set of Indian Idol 12 revealed why she said no to film Dil To Pagal hai
करिश्मा कपूर, मोहम्मद दानिश - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

करिश्मा कपूर ने कहा कि 'दिल तो पागल है' उनके लिए एक बहुत ही खास फिल्म रही है। शूटिंग के दौरान उन्होंने बताया, "मुझे कहना होगा कि शाहरुख और माधुरी दीक्षित ने मुझे बढ़िया प्रदर्शन करने और इसे मुमकिन बनाने में मेरा बहुत साथ दिया।" इस दौरान करिश्मा कपूर के मशहूर गानों, 'यारा ओ यारा, मिलना हमारा' और 'फूलों सा चेहरा तेरा' पर एक शानदार परफॉर्मेंस देने के बाद दानिश ने करिश्मा कपूर से एक गुजारिश भी कर डाली। उन्होंने करिश्मा से मंच पर आकर उनकी फिल्म ‘राजा हिंदुस्तानी’ के कुछ यादगार पलों को साकार करने को कहा। करिश्मा ने भी उनकी फरमाइश मान ली और फिर दोनों ने मिलकर इस फिल्म के मशहूर गाने 'आए हो मेरी जिंदगी में' के पलों को साकार किया और सेट पर एक जादुई माहौल बना दिया।

Karishma Kapoor grace the set of Indian Idol 12 revealed why she said no to film Dil To Pagal hai
मोहम्मद दानिश, करिश्मा कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अपना सपना पूरा होने और बढ़िया तारीफें हासिल करने के बाद मोहम्मद दानिश ने इस दौरान कहा, "मुझे लगा जैसे मैं किसी सपने को जी रहा था। करिश्मा मैम के साथ मंच साझा करते हुए मुझे खुद में बहुत उत्साह महसूस हुआ। वो गजब की एक्टर और डांसर हैं, फिर भी हम सभी के प्रति बहुत विनम्र और उदार हैं।" इस दौरान होस्ट आदित्य नारायण ने भी खूब ड्रामा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Karishma Kapoor grace the set of Indian Idol 12 revealed why she said no to film Dil To Pagal hai
इंडियन आइडल 12 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

शूटिंग के दौरान करिश्मा कपूर के कुछ और गानों मसलन 'ले गई ले गई' और 'मैं अलबेली' जैसे गानों पर सायली कांबले की परफॉर्मेंस के बाद करिश्मा कपूर उन्हें स्टैंडिंग ओवेशन देती नजर आईं। सिर्फ इतना ही नहीं, अपनी जोश से भरी परफॉर्मेंस के बाद सायली ने करिश्मा से मंच पर आकर अपने साथ 'ले गई ले गई' गाने पर कदम थिरकाने की गुजारिश भी की। इस दौरान शनमुखप्रिया और अरुणिता कांजीलाल समेत अन्य कंटेस्टेंट्स और जज अनु मलिक, सोनू कक्कड़ और हिमेश रेशमिया मंच पर करिश्मा कपूर के साथ आए और इस जबरदस्त गाने पर डांस करने लगे।

विज्ञापन
Karishma Kapoor grace the set of Indian Idol 12 revealed why she said no to film Dil To Pagal hai
इंडियन आइडल 12 के सेट पर करिश्मा कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

करिश्मा कपूर के साथ बिताए गए इस मजेदार पल के बाद सायली कांबले ने कहा, "मैंने करिश्मा मैम के साथ बढ़िया वक्त बिताया। मैं उनकी फिल्में देखते हुए बड़ी हुई हूं और इंडियन आइडल की वजह से मुझे उनसे मिलने और उनके मशहूर गाने पर उनके साथ डांस करने का मौका मिला। 'ले गई ले गई' मेरा पसंदीदा गाना है। यह मेरे लिए एक जादुई शाम रही।"

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed