{"_id":"628b108bdf7703189f540bca","slug":"taarak-mehta-ka-ooltah-chashmah-after-shailesh-lodha-munmun-dutta-to-quit-the-show","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"TMKOC: एकबार फिर जेठालाल को लग सकता है बड़ा झटका! शो से बाहर हो सकती हैं 'बबीता जी'","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
TMKOC: एकबार फिर जेठालाल को लग सकता है बड़ा झटका! शो से बाहर हो सकती हैं 'बबीता जी'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Mon, 23 May 2022 10:13 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
दिलीप जोशी, मुनमुन दत्ता
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
तारक मेहता का उल्टा चश्मा टीवी का सबसे पॉपुलर कॉमेडी शो है। इसका हर किरदार अपने आप में खास है। दर्शकों को भी इस शो से काफी लगाव है, लेकिन तारक मेहता के दर्शकों के लिए एक बार फिर बुरी खबर है। शैलेष लोढ़ा के बाद अब एक और कलाकार शो को अलविदा कहने वाला है। दरअसल हाल ही में शैलेश लोढ़ा ने भी शो छोड़ दिया है। वह पिछले 14 साल से इस शो जुड़े हुए थे। अभिनेता के शो छोड़कर जाने से उनके फैंस काफी दुखी हैं। अब खबर आ रही है कि बबीता जी यानि मुनमुन दत्ता भी शो छोड़ सकती हैं।
2 of 4
मुनमुन दत्ता
- फोटो : सोशल मीडिया
तारक मेहता का उल्टा चश्मा में मुनमुन दत्ता, बबीता जी का रोल निभाती हैं। उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। शो में उनके किरदार को काफी पसंद किया जाता है। ऐसे में मुनमुन के जाने की खबर से फैंस को निराशा हो सकती है। खबरों के मुताबिक मुनमुन की पॉपुलरिटी को देखते हुए उन्हें बिग बॉस के लिए अप्रोच किया गया है, ऐसे में अभिनेत्री बिग बॉस में नजर आ सकती हैं। हालांकि अभी इस बात की कोई आधिकारिक जानकारी तो सामने नहीं आई है, लेकिन अगर ऐसे हुआ तो मुनमुन को बिग बॉस में देखना दिलचस्प होगा।
3 of 4
मुनमुन दत्ता
- फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले मुनमुन बिग बॉस 14 में भी नजर आ चुकी हैं। इस सीजन में मुनमुन दो दिन के लिए चैलेंजर बनकर सामने आई थीं। उनके साथ टीवी की नागिन सुरभि चंदना, आकांक्षा पुरी और विशाल पुरी भी नजर आए थे। बिद बॉस में इन सभी ने कंटेस्टेंट्स को मुश्किल टास्क दिए थे। वैसे अगर मुनमुन इस शो में नजर आती हैं तो ये इसमें उनका अलग किरदार देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
मुनमुन दत्ता
- फोटो : सोशल मीडिया
तारक मेहता की बात करें तो इस शो में मुनमुन दत्ता कृष्णन अय्यर की पत्नी बबीता अय्यर का किरदार निभाती हैं। शो में बबीता, अय्यर और जेठीलाल मिलकर दर्शकों को खूब हंसाते हैं। इससे पहले शैलेष लोढ़ा भी शो को अलविदा कह चुके हैं। वह बहुत जल्द 'वाह भाई वाह' शो होस्ट करने वाले हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।