फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या बिक जाएगी जेठालाल की 'गड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स?' कर्ज के दलदल में फंसे टप्पू के पापा

Fri, 26 Feb 2021 11:24 AM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Fri, 26 Feb 2021 11:24 AM IST
विज्ञापन
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Jethalal Shop Gada Electronics is About to sale in Upcoming Episode
जेठालाल - फोटो : सोशल मीडिया

तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) सबसे ज्यादा देखा जाने वाला शो है। यह शो आज घर-घर में लोकप्रिय है और पिछले कई सालों से लोगों का मनोरंजन कर रहा है। इसकी लोकप्रियता के पीछे एक बड़ा कारण जेठालाल भी हैं जो इन दिनों शो में काफी परेशान हैं। आर्थिक संकट का साया जेठालाल और उनकी दुकान पर मंडरा रहा है। इतना ही नहीं जेठालाल को अपनी 12 साल पुरानी दुकान बेचने तक का फैसला लेना पड़ गया है।

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Jethalal Shop Gada Electronics is About to sale in Upcoming Episode
जेठालाल - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, जेठालाल पैसों के चलते काफी समय से मुसीबत में हैं। अब वो कर्ज में भी डूब गए हैं और हालत इतनी खराब हो गई है कि वह सोसाइटी छोड़कर जाने की भी बात कर रहे हैं। उनकी दुकान गड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स पर ताला लगाने की नौबत तक आ गई है।

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Jethalal Shop Gada Electronics is About to sale in Upcoming Episode
जेठालाल - फोटो : सोशल मीडिया

तारक मेहता का उल्टा चश्मा के आने वाले एपिसोड में देखने को मिलेगा कि कर्ज के कारण जेठालाल दुकान बेचने का फैसला ले लेते हैं और दुकान के बाहर सेल का बोर्ड भी लगा देते हैं। जिसके बाद एक व्यापारी उनकी दुकान खरीदने की इच्छा से उनके पास आता है। दुकान की डील 50 लाख में हो जाने के बाद व्यापारी दुकान की चाबी लेने पहुंच जाता है और गड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स के नाम का बोर्ड हटाकर जगतराम इलेक्ट्रॉनिक्स का बोर्ड लगाने की बात करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Jethalal Shop Gada Electronics is About to sale in Upcoming Episode
नट्टू काका - फोटो : फाइल

यह देखकर नट्टू काका व्यापारी को दुकान की चाबी देने से साफ मना कर देते हैं क्योंकि वह चाहते हैं कि दुकान न बिके। उसके बाद चाबी को लेकर छीना झपटी हो जाती है और जेठालाल नींद से उठ जाते हैं। जी हां दुकान बिक जाने वाली बात जेठालाल अपने सपने में देख रहे होते हैं। ऐसा इसलिए दिखाया गया क्योंकि वह कई दिनों से आर्थिक परेशानी से घिरे हुए दिखाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Jethalal Shop Gada Electronics is About to sale in Upcoming Episode
तारक मेहता का उल्टा चश्मा - फोटो : सोशल मीडिया

यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि हर बार की तरह कैसे जेठालाल अपनी इस समस्या का हल निकालते हैं। दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है कि जेठालाल और उनके परिवार के लोग कैसे इस मुश्किल समय का सामना करते हैं और अपनी दुकान को कैसे बचाते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed