{"_id":"5e912d988ebc3e77496f0e42","slug":"taarak-mehta-ka-ooltah-chashmah-tanmay-vekaria-self-quarantine-after-vegetable-vendor-positive","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'तारक मेहता' के इस अभिनेता की बिल्डिंग सील, तीन लोग पाए गए कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
'तारक मेहता' के इस अभिनेता की बिल्डिंग सील, तीन लोग पाए गए कोरोना पॉजिटिव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Sat, 11 Apr 2020 08:19 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
तारक मेहता का उल्टा चश्मा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कोरोना वायरस की वजह से पूरे देश में लॉकडाउन चल रहा है। वहीं जिन इलाकों में संक्रमित लोग मिल रहे हैं वहां पूरी तरह सील कर दिया जा रहा है। सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में 'बाघा' का किरदार निभाने वाले अभिनेता तन्मय वेकारिया (Tanmay Vekaria) की बिल्डिंग भी सील कर दी गई है। वहां तीन लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
2 of 5
tanmay vekaria
- फोटो : social media
तन्मय वेकारिया मुंबई के कांदिवली इलाके में स्थित राज अपार्टमेंट में रहते हैं। पॉजिटिव केस पाए जाने के बाद बिल्डिंग को 14 दिन के लिए सील कर दिया गया है। तन्मय ने बताया कि इस वजह से वो पूरे परिवार के साथ घर में ही हैं।
3 of 5
tanmay vekaria
- फोटो : social media
तन्मय ने बताया कि 'हम समझ सकते हैं कि ये हमारे लिए बहुत ही मुश्किल की घड़ी है। हम सब डरे हुए भी हैं। कोई घर से एक कदम भी बाहर नहीं निकल सकता। हमारे लिए ये जरूरी भी है। बीएमसी के लोगों ने बहुत सहयोग किया। वो पूरी बिल्डिंग को सैनिटाइज कर रहे हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
tanmay vekaria
- फोटो : social media
तन्मय की बिल्डिंग के पास एक सब्जीवाला कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। तन्मय ने बताया कि हालांकि 'मैं उससे सीधे संपर्क में नहीं था लेकिन एक जिम्मेदार नागरिक होने के चलते मैंने फैसला किया कि दो हफ्ते तक तक सेल्फ क्वांरटीन रहूंगा। आखिरी बार जब मैं सब्जियां लेने बाहर गया था तब वहां से आकर मैंने तुरंत नहाया और सब्जियों को धोया।'
विज्ञापन
5 of 5
ankita lokhande
- फोटो : social media
इससे पहले अभिनेत्री अंकिता लोखंडे की सोसाइटी को भी सील कर दिया गया था। मुंबई के मलाड स्थित इनफिनिटी मॉल के पीछे एक अपार्टमेंट में एक व्यक्ति कोरोना वायरस से पीड़ित पाया गया था। इस सोसाइटी में पांच विंग्स है जिसमें कुछ लोकप्रिय कलाकार जैसे अंकिता लोखंडे, आशिता धवन शैलेश गुलबाणी, नताशा शर्मा, आदित्य रेडिज और मस्कट वर्मा रहते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।