{"_id":"6038ea5d8ebc3e769c3e27eb","slug":"taarak-mehta-ka-ooltah-chashmah-tmkoc-dayaben-disha-vakani-replacement-rakhi-vijan-know-the-details","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: शो में वापस नहीं आएंगी दिशा वकानी? इस अभिनेत्री ने कहा- मुझे दयाबेन बना दो","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: शो में वापस नहीं आएंगी दिशा वकानी? इस अभिनेत्री ने कहा- मुझे दयाबेन बना दो
तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो ने फैंस का सालों से मनोरंजन किया है और ये सिलसिला आज भी जारी है। इस शो में काम करने वाले कलाकारों को फैंस उनके किरदार के नाम से बुलाना ज्यादा पसंद करते हैं। इस शो का हर एक किरदार आइकोनिक है चाहे वो जेठालाल हों या फिर बबिता जी, लेकिन एक किरदार ऐसा है जो दर्शकों के दिलों पर राज करता है। शो में दयाबेन का किरदार सबसे ज्यादा मशहूर है और फैंस इस किरदार में दिशा वकानी को काफी पसंद करते हैं। हालांकि अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि उनकी जगह शो में दूसरी अभिनेत्री ले सकती है।
2 of 5
तारक मेहता का उल्टा चश्मा:दिशा वकानी, दिलीप जोशी
- फोटो : Instagram
बता दें कि दिशा ने सितंबर 2017 में मेटेरनिटी ब्रेक लिया था और इसके बाद से वो शो में नहीं लौटी। फैंस दयाबेन का सालों से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन दिशा काफी लंबे समय से शो से बाहर हैं। हां, एक बार एक एपिसोड के लिए उन्होंने कैमियो जरूर किया था जो दर्शकों को काफी पसंद आया था।
3 of 5
तारक मेहता का उल्टा चश्मा: दिशा वकानी
- फोटो : Instagram/dishavakanioffcal
दिशा वकानी के किरदार दयाबेन को दर्शकों का बहुत प्यार मिलता है। शायद ये ही वजह कि कई बार दिशा को रिप्लेस करने की खबरें आईं, लेकिन सब अफवाह निकलीं। ऐसी खबरें भी आईं थीं कि मेकर्स ने दयाबेन के किरदार के लिए कई अभिनेत्रियों को खोजा था, लेकिन किसी में भी दयाबेन वाली बात नहीं दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
तारक मेहता का उल्टा चश्मा: दिशा वकानी, राखी विजान
- फोटो : Instagram
हालांकि अब एक बार फिर चर्चा हो रही है कि शायद दिशा वकानी शो में वापसी नहीं कर रही हैं और इसलिए उन्हें रिप्लेस किया जा सकता है। इसी बीच टीवी की मशहूर अदाकारा राखी विजान ने ये किरदार निभाने की इच्छा जाहिर की है।
एक इंटरव्यू में बात करते हुए राखी ने कहा कि, 'कोई भी दयाबेन नहीं हो सकता क्योंकि वो आइकॉनिक है, लेकिन एक मौका देना चाहिए। मैं वो किरदार करना पसंद करुंगी। मैं अपने फैंस को एक बार फिर हंसाना पसंद करुंगी'। बता दें कि राखी 'हम पांच' और 'मधुबालाः एक इश्क एक जुनून' जैसे हिट शो में अपने कॉमिक रोल के लिए काफी मशहूर हुई थीं। इसके अलावा उन्हें शो 'नागिन 4' में भी काफी पसंद किया गया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।