फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mandar Chandwadkar: एक्टिंग के लिए दुबई से भारत आए थे मास्टर भिड़े, मैकेनिकल इंजीनियर की जॉब को मारी थी लात

Sat, 08 Jan 2022 09:06 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sat, 08 Jan 2022 09:06 PM IST
विज्ञापन
tarak mehta ka chhota chashma Mandar Chandwadkar aka Master Bhide came to India from Dubai after leaving the job of a mechanical engineer for acting
मंदार चंदवाडकर - फोटो : सोशल मीडिया

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ टीवी का पॉपुलर कॉमेडी शो है, जो साल 2008 से दर्शकों को हंसाने का काम कर रहा है। इस शो की पॉपुलैरिटी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि जब से ये टीवी सीरियल शुरू हुआ है तब से ही इसने टीआरपी के चार्ट में अपनी जगह बनाई हुई है। ये सीरियल लगभग हर हफ्ते ही टॉप 10 में गिना जाता है क्योंकि फैंस इस सीरियल में आने वाले मजेदार टर्न और ट्विस्ट को काफी ज्यादा पसंद करते हैं।



खास बात ये है कि इस सीरियल की तरह इसमें नजर आने वाले किरदार भी फैंस को काफी पसंद आते हैं। जेठालाल के किरदार में दिलीप जोशी दिखाई देते हैं तो बबीता जी के किरदार में मुनमुन दत्ता। इनके बारे में फैंस काफी कुछ जानते हैं। ऐसे में आज हम आपको सीरियल में मास्टर आत्माराम तुकाराम भिड़े का किरदार निभाने वाले मंदार चंदवाडकर के बारे में बताने जा रहे हैं, जो इस सीरियल से लंबे समय से जुड़े हुए हैं।   

tarak mehta ka chhota chashma Mandar Chandwadkar aka Master Bhide came to India from Dubai after leaving the job of a mechanical engineer for acting
मंदार चंदवाडकर - फोटो : सोशल मीडिया

मैकेनिकल इंजीनियर थे मंदार
‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में मंदार की एक्टिंग को लोगों ने खूब पसंद किया है। जेठालाल और टप्पू के साथ उनकी बहस को फैंस बड़े चाव से देखते हैं लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि मंदार एक्टिंग में आने से पहले जॉब किया करते थे। वह पेशे से एक मैकेनिकल इंजीनियर थे और वह दुबई की एक मल्टीनेशनल कंपनी में नौकरी किया करते थे। लेकिन उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में पैर जमाने के लिए अच्छी खासी नौकरी को छोड़ दिया था।

tarak mehta ka chhota chashma Mandar Chandwadkar aka Master Bhide came to India from Dubai after leaving the job of a mechanical engineer for acting
मंदार चंदवाडकर - फोटो : सोशल मीडिया

एक्टिंग के लिए नौकरी को छोड़ा
मंदार चंदवाडकर बचपन से ही एक एक्टर बनना चाहते थे और इसी वजह से वह साल 2000 में नौकरी छोड़कर दुबई से भारत आए थे। उन्होंने सबसे पहले एक थिएटर ज्वाइन किया था, जहां पर उन्होंने कई नाटकों में हिस्सा लिया। इसके अलावा वह मराठी सीरियल में भी नजर आ चुके हैं लेकिन उन्हें असली पॉपुलैरिटी साल 2008 में शुरू हुए सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ ने दी है। वह शुरू से ही इस सीरियल से जुड़े हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
tarak mehta ka chhota chashma Mandar Chandwadkar aka Master Bhide came to India from Dubai after leaving the job of a mechanical engineer for acting
मंदार चंदवाडकर - फोटो : सोशल मीडिया

मंदार चंदवाडकर की पर्सनल लाइफ
मंदार चंदवाडकर अपनी पर्सनल लाइफ लाइमलाइट से दूर रखते हैं। उनकी पत्नी का नाम स्नेहल है और दोनों का एक बेटा है जिसका नाम पार्थ है। मंदार सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं लेकिन वह अपने परिवार के साथ बेहद कम तस्वीरें शेयर करते हैं।

विज्ञापन
tarak mehta ka chhota chashma Mandar Chandwadkar aka Master Bhide came to India from Dubai after leaving the job of a mechanical engineer for acting
मंदार चंदवाडकर - फोटो : सोशल मीडिया

मंदार चंदवाडकर की कुल संपत्ति
मंदार 20 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं। वे शो के एक एपिसोड का 45 हजार रुपये चार्ज करते हैं। उनको महंगी कारें रखने का भी शौक है। वे एकदम लग्जरी लाइफ जीते हैं। मंदार 12 साल से शो कर रहे हैं और उन्होंने शो में आने के बाद कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed