फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 15 Winner: कौन हैं बिग बॉस 15 की विनर तेजस्वी प्रकाश, करण कुंद्रा से पहले इस एक्टर संग जुड़ा नाम

Mon, 31 Jan 2022 09:06 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Mon, 31 Jan 2022 09:06 AM IST
विज्ञापन
Who is Bigg Boss 15 Winner Tejasswi Prakash? TV Actress Tejasswi Prakash Won BB 15 Trophy, All You Need to Know in Hindi
बिग बॉस 15 विनर - फोटो : सोशल मीडिया

बिग बॉस 15 के विनर का नाम सामने आ गया है। इस रियलिटी शो की विनर टीवी की चुलबुली व खूबसूरत एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश रही हैं। बिग बॉस 15 में तेजस्वी प्रकाश के साथ करण कुंद्रा और प्रतीक सहजपाल ने टॉप तीन में एंट्री की। लेकिन तेजस्वी ने दोनों को हराकर सीजन 15 की ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया है। तेजस्वी प्रकाश का सीधा मुकाबला प्रतीक सहजपाल के साथ रहा। तेजस्वी और प्रतीक की टॉप 2 में एंट्री हुई थी। लेकिन प्रतीक वोट्स की कमी से इस शो को हार गए। प्रतीक इस शो के फर्स्ट रनरअप रहे हैं।



सलमान खान ने ग्रैंड फिनाले में दो फाइनलिस्ट का हाथ पकड़कर विनर का नाम बताया। वहीं अब फैंस लगातार तेजस्वी को जीत की बधाई दे रहे हैं। लेकिन इस आर्टिकल में हम आपको तेजस्वी प्रकाश की जिंदगी से जुड़ी कुछ जरूरी बातों के बारे में बताते हैं, जिसमें उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ शामिल है। 

Who is Bigg Boss 15 Winner Tejasswi Prakash? TV Actress Tejasswi Prakash Won BB 15 Trophy, All You Need to Know in Hindi
तेजस्वी प्रकाश - फोटो : सोशल मीडिया

इंजीनियर बनना चाहती थीं तेजस्वी प्रकाश
तेजस्वी प्रकाश का जन्म 10 जून 1992 को साउदी अरब के जेद्दा में हुआ था। उनके पिता प्रकाश वयंगंकर और भाई प्रतीक वयंगंकर इंजीनियर हैं। ऐसे में वह भी स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद इंजीनिरिंग की लाइन में आ गईं। वह बचपन से ही एक इंजीनियर बनना चाहती थीं और समय के साथ वह इंजीनियर बन भी गई थीं। उन्होंने मुंबई यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन की। लेकिन कुछ समय बाद ही एक्ट्रेस ने अपना करियर बदलने का फैसला कर लिया था।

Who is Bigg Boss 15 Winner Tejasswi Prakash? TV Actress Tejasswi Prakash Won BB 15 Trophy, All You Need to Know in Hindi
तेजस्वी प्रकाश - फोटो : सोशल मीडिया

इन टीवी शो में किया एक्ट्रेस ने काम
तेजस्वी प्रकाश ने इंजीनियरिंग की डिग्री लेने के साथ ही एक्टिंग की दुनिया में भी कदम रख दिया था। वह महज 18 साल की थीं, जब वह टीवी पर नजर आई थीं। तेजस्वी का पहला सीरियल '2612' है, जो साल 2012 में टेलीकास्ट हुआ था। इसके बाद वह कई धारावाहिक में नजर आईं, जिसमें 'स्वरागिनी-जोड़े रिश्ते का सुर', 'परहेदार पिया की', 'सिलसिला बदलते रिश्तों का' जैसे टीवी सीरियल्स शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Who is Bigg Boss 15 Winner Tejasswi Prakash? TV Actress Tejasswi Prakash Won BB 15 Trophy, All You Need to Know in Hindi
तेजस्वी प्रकाश - फोटो : सोशल मीडिया

रियलिटी शोज की जान हैं तेजस्वी
तेजस्वी प्रकाश ने टीवी के साथ-साथ कई रियलिटी शोज में भी हिस्सा लिया है। हर शो में एक्ट्रेस का क्यूट अंदाज देखने को मिला, जिसे फैंस ने काफी पसंद किया है। तेजस्वी ने 'फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी', 'किचन चैंपियन 5', 'कॉमेडी नाइट्स लाइव', जैसे कई रियलिटी शोज किए हैं। अब वह बिग बॉस 15 की क्वीन भी बन गई हैं।

विज्ञापन
Who is Bigg Boss 15 Winner Tejasswi Prakash? TV Actress Tejasswi Prakash Won BB 15 Trophy, All You Need to Know in Hindi
तेजस्वी प्रकाश - फोटो : सोशल मीडिया

तेजस्वी के इस सीरियल पर हुआ था खूब बवाल
साल 2017 में एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश का सीरियल 'पहरेदार पिया की' टेलीकास्ट हुआ था। शुरुआती दिनों में फैंस ने इस सीरियल को खूब पसंद किया था, लेकिन धीरे-धीरे सीरियल की कहानी की वजह से दर्शक काफी ज्यादा भड़क गए थे। क्योंकि इस सीरियल में तेजस्वी की शादी एक महज 9 साल के बच्चे से होती हुई दिखाई गई थी। इस कहानी को दर्शकों ने बिल्कुल भी पसंद नहीं किया था। हालात ये बन गए थे कि, शो को बीच में ही बंद करना पड़ गया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed