अभिनेत्री अविका गौर ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर रोडीज फेम मिलिंद चंदवानी के साथ रिलेशनशिप का एलान किया। सीरियल बालिका वधू में आनंदी का किरदार निभाकर अविका ने अपने अभिनय से सभी का जीत लिया। इसके बाद अविका सीरियल ससुराल सिमर का में नजर आईं जिसमें उनके किरदार का नाम रोली भारद्वाज था। उनके साथ अभिनेता मनीष रायसिंघन थे। दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया गया। उस दौरान चर्चा थी कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। साल 2013 में अविका तेलुगु फिल्म उय्यला जामपाला (Uyyala Jampala) में नजर आई थीं। टीवी सितारों की बात करें तो कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं जिन्होंने साउथ फिल्म इंडस्ट्री में काम किया है। तो इसी कड़ी में उन अभिनेत्रियों के बारे में बताते हैं।
‘बालिका वधू’ सहित टीवी की इन पांच अभिनेत्रियों ने साउथ फिल्म इंडस्ट्री में कमाया नाम, देखें लिस्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माही विज
सीरियल लागी तुझसे लगन में नकुशा का किरदार कर माही विज मशहूर हुईं। माही विज भी साउथ फिल्म इंडस्ट्री में काम कर चुकी हैं। उन्होंने साल 2004 में फिल्म अपरिचिंतन में काम किया। मलयालम हॉरर इस फिल्म में उनका किरदार एक भूत का था।
अदिति शर्मा
अदिति शर्मा ने एंड टीवी पर सीरियल गंगा में गंगा शुक्ला का किरदार किया। इसके अलावा वे कलर्स टीवी के सीरियल सिलसिला बदलते रिश्तों का में नजर आईं। अदिति ने 2008 में तेलुगु सिनेमा में फिल्म गुंडे जालुमंडी (Gunde Jhallumandi) से डेब्यू किया।
हंसिका मोटवानी
हंसिका मोटवानी टीवी का जाना पहचाना चेहरा रही हैं। उन्होंने बतौर बाल कलाकार सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी, हम दो हैं ना, देश में निकला होगा चांद और शाका लाका बूम बूम में काम किया। बॉलीवुड में हंसिका ने फिल्म हवा से डेब्यू किया। वहीं तेलुगु में उनकी पहली फिल्म देसमुदुरु (Desamuduru) थी।
शिल्पा आनंद
सीरियल दिल मिल गए से शिल्पा आनंद को पहचान मिली। 2003 में उन्होंने तेलुगु फिल्म विष्णु से डेब्यू किया। इसके बाद शिल्पा कन्नड़ फिल्म सर्वभौमा (Sarvabhouma) में नजर आईं।