कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन की वजह से कई सारे काम रुके हुए हैं। खासकर ये समय मांगलिक कार्यों का है। लेकिन देशभर में हुए लॉकडाउन की वजह से फिलहाल सभी कार्य रुके हुए हैं। लेकिन टेलीविजन इंडस्ट्री की एक अभिनेत्री हैं जिन्होंने अपनी शादी के बीच लॉकडाउन को भी नहीं आने दिया और कोर्ट मैरिज कर ली। ये अभिनेत्री हैं पूजा बनर्जी।
Lockdown के बीच पूजा बनर्जी ने की ब्वॉयफ्रैंड संग कोर्ट मैरिज, शादी के लिए जोड़े पैसे किए डोनेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेत्री पूजा बनर्जी ने अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रैंड कुणाल वर्मा संग लॉकडाउन के बीच शादी कर ली है। कुणाल और पूजा ने कोर्ट मैरिज कर ली है। दरअसल पूजा और कुणाल अपनी शादी की कई दिनों से तैयारी कर रहे थे। लेकिन लॉकडाउन की वजह से उन्हें कोर्ट मैरिज करना पड़ गई। इसी बीच दोनों ने एक नेकी का भी काम किया है। जिसकी वजह से दोनों की खूब तारीफ हो रही है।
इस बात की जानकारी पूजा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी है। पूजा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए अपनी और कुणाल की एक तस्वीर साझा की है। इसी के साथ उन्होंने ये भी बताया कि उन्होंने अपनी शादी के लिए जमा किए गए पैसों से आर्थिक सहायता की है। इस तस्वीर के साथ पूजा ने कैप्शन में लिखा, 'यह तस्वीर पिछले साल की दुर्गा पूजा के सिंदूर खेला की है। आज (15 अप्रैल) को हमारी शादी होनी थी, लेकिन स्थिति ऐसी है कि हमने अपनी सारी रस्में कैंसल कर दीं। हालांकि हमने एक महीने पहले ही शादी रजिस्टर करा ली थी। परिवार वालों और बड़े-बुजुर्गों के आशीर्वाद से हम अपनी नई जिंदगी शुरू करने जा रहे हैं। हमें आपकी शुभकामनाएं चाहिए।'
View this post on Instagram
A post shared by Puja Banerjee (@banerjeepuja) on
आगे पूजा ने लिखा, 'हम और हमारा पूरा परिवार काफी खुश है, लेकिन जो परिस्थितियां हैं उन्हें देखकर दुख होता है। उन लोगों के लिए दुख होता है कोरोना के कारण जिंदगी-मौत से लड़ रहे हैं, जिन्होंने अपनों को खो दिया। आप सभी के लिए हमारी प्रार्थना। हमारी तरफ से एक छोटा सा योगदान। हम अपनी शादी पर जो भी पैसे खर्च करने वाले थे वो हम जरूरतमंद लोगों को डोनेट कर रहे हैं। यह टाइम अभी सेलिब्रेट करने का नहीं है लेकिन जब यह दुनिया फिर से रहने लायक बन जाएगी तब हम सेलिब्रेट करेंगे।'
गौरतलब है कि पूजा और कुणाल की मुलाकात पहली बार 'तुझ संग प्रीत लगाई सजना' के सेट पर हुई थी। यहां पर दोनों का प्यार परवान चढ़ा था। दोनों 12 सालों से साथ थे। साल 2017 में कुणाल और पूजा ने सगाई कर ली थी। वहीं 15 अप्रैल 2020 को उनकी शादी बड़ी ही दूमधाम से होना थी। लेकिन लॉकडाउन की वजह से ऐसा हो नहीं पाया और दोनों को सारी रस्में कैंसिल कर कोर्ट मैरिज करना पड़ी। हालांकि हालात सुधरने के बाद दोनों अपने करीबी और दोस्तों के साथ पार्टी जरूर करेंगे।