टीवी की दुनिया में तमाम ऐसी एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने अपने काम के दम पर इंडस्ट्री में जगह बनाई है। इन अभिनेत्रियों के आज लाखों चाहने वाले हैं। हालांकि यह टीवी एक्ट्रेस एक वक्त पर घरेलू हिंसा का शिकार भी हो चुकी हैं। इस लिस्ट में टीवी की फेमस एक्ट्रेस भी शामिल हैं, जिन्होंने शादी शुदा जिंदगी में मार पीट का सामना किया है।
Television: टीवी की ये एक्ट्रेस हो चुकी हैं घरेलू हिंसा का शिकार, एक अभिनेत्री ने दोनों शादियों में झेला दुख
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्वेता तिवारी
श्वेता तिवारी टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस हैं। उन्होंने अपने काम से इंडस्ट्री में जगह बनाई है। वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और उनके लाखों चाहने वाले हैं। श्वेता अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस ने दो शादियां की हैं। उनकी पहली शादी राजा चौधरी से हुई थी, लेकिन उन्होंने इस रिश्ते में घरेलू हिंसा का सामना किया था, जिसके बाद उन्होंने राजा से तलाक ले लिया था। हालांकि इसके बाद उन्होंने अभुनव कोहली से शादी की थी, जिसके बाद उन्हें फिर उसी तरह के हालातों का सामना करना पड़ा था। कुछ वक्त के बाद एक्ट्रेस ने अपनी दूसरी शादी को भी घरेलू हिंसा के चलते खत्म कर दिया था। पहली शादी से उनकी एक बेटी है पलक तिवारी और दूसरी शादी से उनका एक बेटा है।
निशा रावल
ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम एक्टर नैतिक उर्फ करण मेहरा पर पत्नी निशा रावल ने घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। दोनों का मामला पुलिस तक पहुंच गया था, जिसके बाद दोनों ही कलाकारों ने एक वक्त के बाद अलग होने का फैसला किया था। निशा और करण मेहरा का यह केस मीडिया में भी काफी ज्यादा उछला था। आपको बता दें कि इनका एक बेटा भी है।
रश्मि देसाई
रश्मि देसाई टीवी की फेमस एक्ट्रेस में से एक हैं। उन्होंने टीवी पर तमाम सीरियल में काम किया है। उन्होंने हिंदी टीवी इंडस्ट्री में शो उतरन से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस शो में उनके साथ नंदीश संधू भी नजर आए थे। नंदीश संधू से एक्ट्रेस ने बाद में शादी भी की थी। इस शादी में रश्मि भी घरेलू हिंसा का शिकार हुईं थी। एक्ट्रेस ने इसको लेकर नंदीश पर आरोप लगाया था। एक्ट्रेस का कहना था कि नंदीश उनके साथ गाली गलौज किया करते थे। दोनों ने एक दूसरे के साथ समझौता भी किया था, लेकिन उसके बाद भी कुछ बात नहीं बनी थी, जिसके कारण कपल ने अलग होने का फैसला लिया था।
दलजीत कौर
दलजीत कौर बिग बॉस 13 में नजर आ चुकी हैं। वह टीवी की बेहतरीन एक्ट्रेस में से एक हैं। उन्होंने हाल ही में निखिल पटेल के साथ दूसरी शादी की है। हालांकि इससे पहले उनकी शादी एक्टर शालीन भनोट के साथ हुई थी। एक्ट्रेस ने भी शालीन पर गाली गलौज करने और घरेलू हिंसा को लेकर आरोप लगाया था। दोनों एक वक्त के बाद अलग हो गए थे। दोनों का एक बेटा भी है।
Bholaa BO Prediction: तब्बू संग पर्दे पर कमाल दिखाने को तैयार अजय देवगन, पहले दिन कितनी कमाई करेगी 'भोला'?