टीवी की दुनिया में इस बार कई सेलिब्रिटी शादी के बंधन में बंधे। किसी स्टार ने खुलेआम धूमधाम से शादी रचाई तो कोई गुपचुप शादी कर सुर्खियों में आया। इस हफ्ते 'बुद्धू बक्सा'(Television weekly) कॉलम में हम आपको उन स्टार्स के बारे में बताएंगे जिनकी शादी के बाद पहली होली है।
शादी के बाद पहली बार होली मनाएंगे ये 7 टेलीविजन स्टार्स, एक तो हैं कॉमेडी के किंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपिल शर्मा-गिन्नी चतरथ
कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ ने दिसंबर 2018 में शादी की थी। कपिल ने गिन्नी के साथ अपने होमटाउन में शादी की थी। शादी के बाद कपिल ने रिसेप्शन पार्टी भी रखी थी जिसमें बॉलीवुड और टेलीविजन की कई हस्तियां आई थीं। शादी के बाद ही कपिल ने 'द कपिल शर्मा शो' से भी कमबैक किया। ऐसे में शादी के बाद गिन्नी और कपिल की यह पहली होली है।
लवलीन कौर-कौशिक कृष्णमूर्ति
'साथ निभाना साथिया' की एक्ट्रेस लवलीन कौर ने भी हाल ही में शादी की है। लवलीन ने बिजनेसमैन कौशिक कृष्णमूर्ति से शादी की। पहले लवलीन ने पंजाबी रीति रिवाज से शादी की इसके बाद बेंगलुरु में साउथ इंडियन रीति-रिवाज से शादी की। शादी के बाद लवलीन की यह पहली होली है।
बेनाफ दादाचंदजी-नॉर्मन हाउ
टीवी सीरियल 'बा बहू और बेबी' की मशहूर एक्ट्रेस बेनाफ दादाचंदजी ने अपने चाइनीज बॉयफ्रेंड नॉर्मन हाउ से शादी कर ली है। दोनों करीब 9 साल से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। बेनाफ के हसबैंड नॉर्मन हाउ एक मशहूर शेफ हैं। उनका खुद का एक रेस्त्रां भी है। शादी के बाद बेनाफ की यह पहली होली है।
शीना बजाज-रोहित पुरोहित
टीवी की मशहूर एक्ट्रेस शीना बजाज ने भी शादी कर ली है। शीना बजाज 4 साल से रोहित पुरोहित को डेट कर रही थीं और हाल ही में शादी के बंधन में बंधी। शादी के बाद शीना और रोहित की यह पहली होली है।