फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रेप के आरोप में फंसा टीवी एक्टर तो TRP में नीचे आया कपिल का शो, ये हैं इस हफ्ते की TV की 5 खबरें

Wed, 08 May 2019 11:54 AM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Wed, 08 May 2019 11:54 AM IST
विज्ञापन
Television Weekly Karan Oberoi to Kapil Sharma show down in TRP Top 5 TV news
Karan, Bharti and Kapil - फोटो : file photo

'बुद्धू बक्सा'(Television weekly) कॉलम में हम आपको टीवी की दुनिया की छोटी बड़ी हर खबर बताएंगे जिसने हफ्तेभर सुर्खियां बटोरी। हम आपको टीआरपी से लेकर सीरियल के अंदर तक, इसके साथ ही स्टार्स की निजी जिंदगी के बारे में भी चर्चा में रही खबरों का अपडेट देंगे। तो चलिए आपको बताते हैं कि इस हफ्ते कौन सी 5 खबरों ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी।

Television Weekly Karan Oberoi to Kapil Sharma show down in TRP Top 5 TV news
Archana Puran Singh, Navjot Singh Sidhu - फोटो : social media

नवजोत सिद्धू ने अर्चना पूरन सिंह को लिखा लेटर
अपने विवादित बयान के बाद 'द कपिल शर्मा शो' से बाहर चल रहे नवजोत सिंह सिद्धू का जिक्र अक्सर कपिल शर्मा अपने शो में करते ही देते हैं। बातों ही बातों में वो सिद्धू का नाम लेकर ये जताने के कोशिश करते हैं कि अभी भी सिद्धू उनसे अलग नहीं हुए है। हाल ही एक एपिसोड के दौरान कपिल ने सिद्धू का एक लेटर सबको पढ़कर सुनाया। कपिल ने लेटर पढ़ते हुए कहा, 'अर्चना, मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं और तुम्हारी सलामती की दुआ करता हूं। मुझे आशा है कि तुम इतनी स्वस्थ हो जाओगे कि तुम इस कुर्सी में फिट न आओ। मैं आपके लिए अपना घर, अपना काम और अपना शहर छोड़ सकता हूं, यदि आप मेरी सीट खाली दे तो। आपका प्यारा नवजोत सिंह सिद्धू।

Television Weekly Karan Oberoi to Kapil Sharma show down in TRP Top 5 TV news
karan oberoi - फोटो : social media

टीवी एक्टर करण ओबेरॉय पर लगा रेप का आरोप
टीवी एक्टर करण ओबेरॉय को रेप के आरोप में अरेस्ट कर लिया गया है। ये महिला एक ज्योतिषी है। इस महिला ने करण पर शादी का झांसा देकर रेप करने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने करण को हिरासत में ले लिया। 6 मई को करण को कोर्ट में पेश किया गया जहां वो रो पड़े। महिला का आरोप है कि करण सिंह ने रेप का वीडियो बनाया और बाद में उसे ब्लैकमेल किया। करण ने उससे पैसे मांगे और ना देने पर वीडियो लीक करने की बात कही। पीड़िता ने ओशिवारा पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Television Weekly Karan Oberoi to Kapil Sharma show down in TRP Top 5 TV news
bharti singh - फोटो : twitter

फिर उड़ी कॉमेडियन भारती सिंह की प्रेग्नेंसी की खबर
स्टैंडअप कॉमेडियन भारती सिंह इन दिनों कपिल शर्मा के शो में नजर आ रही हैं। इसके अलावा वो अपने पति हर्ष लिंबाचिया के साथ शो 'खतरा खतरा खतरा' भी कर रही हैं। भारती ने हर्ष के साथ 3 दिसंबर 2017 को शादी की थी। हाल ही में खबर आई कि भारती सिंह प्रेग्नेंट हैं। इन खबरों को लेकर अब भारती का बयान भी आ गया है। भारती सिंह ने कहा- 'मैं ओवरवेट हूं इसलिए लोगों को अक्सर ये लगता है कि मैं प्रेग्नेंट हूं । हर्ष और मैं बच्चा चाहते हैं, लेकिन हम बच्चे को लेकर नवंबर से प्लानिंग शुरू करेंगे । इस समय लाइफ बहुत व्यस्त हैं और मैं अभी बच्चे के बारे में सोच भी नहीं सकती हूं ।'

विज्ञापन
Television Weekly Karan Oberoi to Kapil Sharma show down in TRP Top 5 TV news
disha vakani - फोटो : social media

दयाबेन कर सकती हैं 'तारक मेहता..' में वापसी
पिछले दिनों सीरियल के प्रोड्यूसर असित मोदी ने ऐसा संकेत दिया था कि दिशा वकानी की वापसी हो सकती है। अब ऐसा लग रहा है दिशा वकानी भी शो में आना चाहती हैं। एक एंटरटेनमेंट वेबसाइट के मुताबिक, दिशा वकानी ने प्रोडक्शन हाउस नीला टेलीफिल्म्स के किसी शख्स से संपर्क किया है। माना जा रहा है दिशा ने प्रोड्यूसर्स से बातचीत का रास्ता बना दिया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed