फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलमान-कपिल के शो की TRP में उछाल से मधुरिमा के बाहर होने तक, ये हैं हफ्ते की टीवी की पांच खबरें

Wed, 22 Jan 2020 08:06 AM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Wed, 22 Jan 2020 08:06 AM IST
विज्ञापन
Television weekly Salman Khan Bigg Boss 13 Kapil Sharma show TRP high Madhurima Tuli evicted
Salman, Madhurima and Kapil - फोटो : twitter

'बुद्धू बक्सा' (Television weekly) कॉलम में हम आपको टीवी की दुनिया की छोटी बड़ी हर खबर बताएंगे जिसने हफ्तेभर सुर्खियां बटोरी। हम आपको टीआरपी से लेकर सीरियल के अंदर तक, इसके साथ ही स्टार्स की निजी जिंदगी के बारे में भी चर्चा में रही खबरों का अपडेट देंगे। तो चलिए आपको बताते हैं कि इस हफ्ते कौन सी पांच खबरों ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी।  

Television weekly Salman Khan Bigg Boss 13 Kapil Sharma show TRP high Madhurima Tuli evicted
Salman, Nia and Kapil - फोटो : twitter

सलमान के 'बिग बॉस 13' और कपिल के शो की टीआरपी में जबरदस्त उछाल
2020 के पहले हफ्ते ही बार्क रिपोर्ट आ गई है। यह टीआरपी लिस्ट सलमान खान के 'बिग बॉस 13' के साथ कपिल शर्मा के लिए खुशखबरी लेकर आई है। खास बात है कि साल 2020 की पहली टीआरपी लिस्ट में टॉप पांच में स्टार प्लस के किसी भी सीरियल को जगह नहीं मिली है। यहां तक कि कई सीरियल्स जो पहले टॉप पांच में शामिल थे उनकी टीआरपी में भी गिरावट दिखी। देखिए टॉप 10 सीरियल्स की टीआरपी लिस्ट....

टॉप 10 सीरियल्स की टीआरपी लिस्ट
1. नागिन 4
2.कुंडली भाग्य
3.द कपिल शर्मा शो
4.इंडियन आइडल 11
5.कुमकुम भाग्य
6. ये जादू है जिन्न का
7.बिग बॉस 13
8.तारक मेहता का उल्टा चश्मा
9.छोटी सरदारनी
10. ये रिश्ता क्या कहलाता है

Television weekly Salman Khan Bigg Boss 13 Kapil Sharma show TRP high Madhurima Tuli evicted
madhurima tuli - फोटो : social media

Bigg Boss 13:बाहर निकलते ही मधुरिमा ने खोली विशाल की पोल
'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) में हिंसा करने की वजह से मधुरिमा तुली (Madhurima Tuli) शो से बाहर हो चुकी हैं। शो में इन्होंने विशाल आदित्य सिंह को फ्राईपैन से मारा था जिसके बाद उन्हें घर के बाहर का रास्ता दिखाया गया। शो से बाहर आने के बाद अभिनेत्री ने विशाल को लेकर कई खुलासे किए। मधुरिमा ने बताया कि शो से पहले विशाल भी उन्हें कई बार मार चुके हैं। बॉलीवुड लाइफ वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में मधुरिमा ने कहा- 'इससे पहले उसने भी मुझे कई बार मारा है लेकिन हर बार मैं इग्नोर कर देती थी। ऐसा इसलिए क्योंकि मैं उससे बहुत प्यार करती थी और अपनी खुशियों को यूं तबाह नहीं होने देना चाहती थी। महिलाएं इन चीजों को जल्दी भूल जाती हैं क्योंकि वह प्यार में होती हैं और साथ रहना चाहती हैं। मैंने उसे हमेशा माफ किया।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Television weekly Salman Khan Bigg Boss 13 Kapil Sharma show TRP high Madhurima Tuli evicted
खतरों के खिलाड़ी 10 - फोटो : Social Media

Khatron Ke Khiladi 10: डर का डबल डोज देने फिर आए रोहित शेट्टी
छोटे पर्दे का खतरों से भरा रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' का अगला सीजन अपने दर्शकों को रोमांच से भरने के लिए तैयार है। शो के होस्ट रोहित शेट्टी अपनी टीम के साथ तैयार हैं। इस बार भी शो में हर बार की ही तरह टेलीविजन के कई सेलिब्रिटीज दिखाई देने वाले हैं। ये सीजन हर बार की तरह ही बेहद रोमांचक होने वाला है।
 

विज्ञापन
Television weekly Salman Khan Bigg Boss 13 Kapil Sharma show TRP high Madhurima Tuli evicted
Himanshi Khurana and Asim Riaz - फोटो : twitter

हिमांशी खुराना ने तोड़ा मंगेतर से 10 साल का रिश्ता
'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) में हिमांशी खुराना (Himanshi Khurana) के घर में दोबारा एंट्री लेने की सुगबुगाहट तेज हो गई है। कुछ दिन पहले ऐसी खबर आई थी कि हिमांशी शो में 'वीकेंड का वार' में बतौर मेहमान आएंगी। हालांकि अभी तक ऐसा नहीं हुआ है। इस बीच हिमांशी से जुड़ी एक और जानकारी सामने आई है। खबरों की मानें तो हिमांशी ब्रेकअप के बाद घर में दोबारा वाइल्ड कार्ड एंट्री कर सकती हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed