फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कपिल की ऑनस्क्रीन गर्लफ्रेंड दुल्हन के लिबास में आईं सामने तो पूछ बैठे यूजर- 'कहां है दूल्हा?'

Sat, 31 Aug 2019 04:15 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sat, 31 Aug 2019 04:15 PM IST
विज्ञापन
The Kapil Sharma Show actress Sumona Chakravarti shared bride picture on instagram
Sumona Chakravarti - फोटो : instagram

'द कपिल शर्मा' (The Kapil Sharma Show) शो में सुमोना चक्रवर्ती (Sumona Chakravarti)को तो आपने कई बार देखा होगा। इस शो में सुमोना भूरी का किरदार निभा रही हैं। शो में दिखाया गया है भूरी कप्पू को पसंद करती है जबकि कप्पू उसका हमेशा मजाक उड़ाता रहता है। शो में सुमोना कप्पू से अपनी शादी के सपने बुनती रहती है लेकिन अब ऐसा लगता है कि सुमोना का यह इंतजार खत्म हो गया। इस बात का खुलासा खुद अभिनेत्री ने एक पोस्ट में किया।

The Kapil Sharma Show actress Sumona Chakravarti shared bride picture on instagram
Sumona Chakravarti - फोटो : instagram

सुमोना चक्रवर्ती ने इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए लिखा- 'दुल्हन तैयार है।' इस तस्वीर में सुमोना लाल रंग का लहंगा पहने हुए हैं। साथ ही गले में सोने का हार और मांग टीका लगाए हुए हैं। सुमोना की तस्वीर पर यूजर्स भी कमेंट कर सुमोना से सवाल कर रहे हैं। 

The Kapil Sharma Show actress Sumona Chakravarti shared bride picture on instagram
Sumona Chakravarti - फोटो : instagram

एक यूजर ने लिखा- 'मुझे शादी का आमंत्रण नहीं मिला?' एक अन्य यूजर ने लिखा- 'कप्पू किधर है?' एक और यूजर ने लिखा- 'दूल्हा कौन है।' बहुत ही कम लोग इस बात को जानते होंगे कि सुमोना ने अपने करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट आमिर खान और मनीषा कोइराला की फिल्म 'मन' (1999) से की थी। उस वक्त सुमोना की उम्र महज 10 साल थी। इसके कुछ सालों तक सुमोना टीवी पर कुछ छोटे-छोटे शो करती रहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
The Kapil Sharma Show actress Sumona Chakravarti shared bride picture on instagram
Sumona Chakravarti - फोटो : amar ujala

साल 2011 में शुरू हुए एकता कपूर के सीरियल 'बड़े अच्छे लगते हैं' में नताशा के किरदार से उन्हें बड़ी पहचान मिली। बालाजी टेलीफिल्म्स के इस सीरियल के बाद सुमोना ने फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा और एक के बाद एक शो में नजर आने लगीं। वो पहली बार कपिल शर्मा के साथ 'कहानी कॉमेडी सर्कस की' में नजर आईं। दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया और वो ये शो जीतने में कामयाब रहे। सुमोना के करियर का दूसरा मील का पत्थर था साल 2013 में शुरू हुआ 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल शर्मा' रहा।

यह भी पढ़ें;- TRP लिस्ट में अमिताभ की नई एंट्री, कपिल शर्मा की जगह बरकरार, देखें टॉप 10 की लिस्ट

विज्ञापन
The Kapil Sharma Show actress Sumona Chakravarti shared bride picture on instagram
सुमोना चक्रवर्ती - फोटो : file photo

सुमोना उस वक्त चर्चा में आ गई थीं जब उनकी सिगरेट पीते हुए तस्वीर वायरल हो गई थी। यह तस्वीर सेट की थी। हालांकि कुछ वक्त पहले सुमोना ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट में कहा था कि उन्होंने 2 साल पहले सिगरेट छोड़ दी है। इस पोस्ट के साथ सुमोना ने एक तस्वीर भी साझा की थी। इस तस्वीर में सिगरेट है जिस पर लिखा हुआ है सिगरेट छोड़ दी। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

दुल्हन तैयार है। . 💄👠💍🦄🌹🌈🍒🍭🍷🧨🎈❣️♦️♥️

A post shared by Sumona Chakravarti (@sumonachakravarti) on

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed