टेलीविजन के मशहूर कॉमेडी सीरियल ‘द कपिल शर्मा शो’ का नया सीजन शुरू होते ही दर्शकों को खूब हंसा रहा है। शो में सभी कलाकारों की अदाकारी दर्शकों को काफी पसंद आती है। शो में शामिल होने वाले सेलिब्रिटी गेस्ट इसे और मनोरंजक बना देते हैं। इसी क्रम में शो के आने वाले एपिसोड में बतौर मेहमान शो में नजर आएंगे बॉलीवुड के मशहूर गायक सोनू निगम, शान और हरिहरन। हाल ही में इस एपिसोड का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में तीनों कलाकार काफी मस्ती करते नजर आ रहे हैं।
द कपिल शर्मा शो: कीकू शारदा ने उड़ाया अभिनेत्री कंगना कणौत का मजाक, कहा- कंगना ने तो बहुत…
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस वीडियो में वकील बने कीकू शारदा गायक सोनू निगम से कहते हैं कि, ‘मेरा एक केस चल रहा है कोर्ट में, वहां पर एक गवाह की जरुरत है तो मुझे चूड़ियों की गवाही चाहिए आप दिला देंगे क्या ?’ कीकू के इस सवाल पर शो के होस्ट कपिल शर्मा हैरानी से पूछते हैं कि चूड़ियां कैसे गवाही देंगी?
A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)
कपिल के इस सवाल पर कीकू कहते हैं, ‘अरे इन्होंने ये खुद ही बोला था, बोले चूड़ियां, बोले कंगना। अब तो चूड़ियों की बारी है क्योंकि कंगना ने तो बहुत कुछ बोल लिया’। कीकू शारदा का यह जवाब सुन ना सिर्फ शो में आए मेहमान बल्कि वहां मौजूद सभी लोग हंस-हंस कर लोटपोट हो जाते हैं।
शो के प्रोमो वीडियो में कपिल शर्मा हीलियम गैस से भरे गुब्बारे सिंगर्स को देते नजर आ रहे हैं। इसके बाद उनकी आवाज बदल जाती है और ऐसे में उनसे गाना गाने को कहा जाता है। इसके बाद बदली आवाज में गाने को सुन सभी ठहाके मार कर हंसने लगते हैं।