'द कपिल शर्मा शो' लोगों को हंसाने के लिए एक बार फिर से तैयार है। कुछ समय के ब्रेक के बाद अब यह शो दोबारा ऑन एयर होने जा रहा है। हाल ही में इस शो का प्रोमो वीडियो जारी किया गया है जिसे देखकर लोग अपनी हंसी को काबू नहीं कर पा रहे हैं। इस बार शो में पुरानी कास्ट के साथ कुछ नए चेहरे भी नजर आने वाले हैं। बिग बॉस 12 फेम और इश्कबाज सीरियल में नजर आने वाली सृष्टि रोड इस बार लोगों को हंसाते नजर आएंगी। यह शो 10 सितंबर 2022 से टेलिकास्ट होगा।
The Kapil Sharma Show: 'द कपिल शर्मा शो' में लगेगा ग्लैमर का तड़का, नजर आएगी टीवी के ये खूबसूरत एक्ट्रेस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शो का नया प्रोमो काफी मेजदार है। इस प्रोमो को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि सभी कलाकार नए सीजन में जबरदस्त धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। दरअसल, प्रोमो वीडियो में कपिल अस्पताल में लेटे हुए नजर आते हैं। वह आंखें खोलकर सबको पहचानने की कोशिश करते हैं लेकिन अपनी पत्नी भूरी को नहीं पहचान पाते और उनको बहनजी कह देते हैं। तभी सृष्टि रोडे की एंट्री होती है। उन्हें देखकर कपिल दौड़कर एक्ट्रेस को गले लगा लेते हैं। इसके बाद अर्चना पूरन सिंह आती हैं और कहती हैं कि बीवी याद नहीं और लड़की के स्कूटी का नंबर तक याद है। इस पर कपिल अर्चना को कहते हैं कि मरीजों के फल तो छोड़ दिया करो।
इस शो में सृष्टि का रोल कपिल की क्रश का होगा। शो में उनके किरदार का नाम गजल होगा। बता दें कि इस शो में सिर्फ सृष्टि की ही नहीं बल्कि दूसरे कलाकारों की भी एंट्री हुई है। रिपोर्ट्स की मानें तो नए एपिसोड में इश्तियाक खान, श्रीकांत मस्की और गौरव दुबे भी नजर आने वाले हैं।
गौरतलब है कि नए सीजन में कपिल का साथ उनके कुछ पुराने साथियों ने छोड़ दिया है। इस बार इस शो में कृष्णा अभिषेक नहीं नजर आने वाले हैं। बताया जा रहा है कि शो के लिए उन्होंने फीस बढ़ाने की मांगने की थी लेकिन मेकर्स इसके लिए तैयार नहीं हुए। वहीं, भारती सिंह भी इस बार शो का हिस्सा नहीं हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वह दूसरे प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं, साथ ही वह अपने बेटे को भी समय देना चाहती हैं।