ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल ने इस हफ्ते की टीआरपी लिस्ट जारी कर दी है। बार्क इंडिया द्वारा जारी 33वें हफ्ते की इस लिस्ट में पूरी तरह से स्टार प्लस का राज दिख रहा है। टॉप पांच में सारे सीरियल स्टार प्लस के ही हैं। एक ओर जहां अनुपमा ने इस हफ्ते एक बार फिर पहला स्थान हासिल किया है, तो वहीं पिछले हफ्ते इस लिस्ट से गायब रहे स्टार प्लस के मशहूर सीरियल ने टीआरपी लिस्ट में धमाकेदार वापसी की है। तो आइए जानते हैं इस हफ्ते किस शो को दर्शकों सबसे ज्यादा पसंद किया और कौन से शो ने लिस्ट में वापसी की..
TRP Week 33: टीआरपी में इस हफ्ते रहा स्टार प्लस का राज, 'अनुपमा' के आगे फिर पस्त दिखे बाकी शोज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनुपमा
रूपाली गांगुली, सुधांशु पांडे और गौरव खन्ना स्टारर इस धारावाहिक की लोकप्रियता में जरा भी कमी नहीं आ रही है। 'अनुपमा' शुरुआत से ही दर्शकों की पहली पसंद बना हुआ है। यही वजह है कि स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाला यह सीरियल लंबे समय से टीआरपी में टॉप पर बना हुआ है। पिछले हफ्ते हुए अनुज और वनराज के एक्सीडेंट के बाद दर्शकों को बरखा और अनकुष का असली चेहरा देखने को मिला, जिसकी वजह से इसने लिस्ट में फिर पहला स्थान पाया है। इस हफ्ते ‘अनुपमा’को 2.9 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशन मिला है।
गुम है किसी के प्यार में
इस सप्ताह एक बार फिर स्टार प्लस के शो 'गुम है किसी के प्यार में' ने लिस्ट में दूसरा स्थान हासिल किया है। नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा अभिनीत इस शो ने बीते कई समय से लिस्ट में अपनी जगह बरकरार रखी है। शो में आए लीप के बाद दर्शकों का इंटरेस्ट शो में बढ़ता जा रहा है। इस हफ्ते इस शो को 2.3 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशन मिले हैं।
ये हैं चाहतें
स्टार प्लस का मशहूर टेलीविजन शो ‘ये हैं चाहतें’ इस हफ्ते टीआरपी लिस्ट में तीसरे स्थान पर रहा है। अकबर काजी और शरगुन कौर अभिनीत यह सीरियल पिछले कई हफ्तों से लिस्ट के टॉप पांच सीरियलों में बना हुआ है। '‘ये हैं चाहतें' ने इस बार अपनी रेटिंग में सुधार करते हुए टीआरपी लिस्ट में तीसरे स्थान हासिल किया है। पिछले हफ्ते यह शो चौथे स्थान पर रहा था। शो को इस बार 2.2 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशन मिले हैं।
इमली
स्टार प्लस के सीरियल 'इमली' ने इस हफ्ते टीआरपी लिस्ट के टॉप-5 में अपनी शानदार वापसी कर ली है। जहां पिछले हफ्ते यह शो लिस्ट से बाहर रहा था, वहीं इस बार इसकी रेटिंग में सुधार देखने को मिला है। आर्यन की जिंदगी में इमली की वापसी दर्शकों को रास आ रही है। ऐसे में इस बार भी इस लिस्ट में शो चौथे स्थान पर ही रहा। शो को इस बार 2.1 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशन मिले हैं।