फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

New TV Shows: छोटा पर्दा भी दर्शकों का जबरदस्त एंटरटेनमेंट करने के लिए तैयार, ऑन एयर हो चुके हैं ये नए शो

Wed, 24 Aug 2022 10:07 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Wed, 24 Aug 2022 10:07 PM IST
विज्ञापन
sanjog to rajjo savi ki sbari These new shows will be on air on TV in August
छोटे पर्दे पर शुरु हुए ये नए सीरीयल - फोटो : social media

दर्शकों में जितनी दीवानगी बॉलीवुड फिल्मों के सिनेमाघरों में रिलीज होने को लेकर देखने को मिलती है, उतनी ही बेसब्री से टीवी पर शुरू होने वाले शोज का भी इंतजार किया जाता है। वैसे तो रोज सीरियल्स की दुनिया में नए अपडेट आते रहते हैं लेकिन इसी के साथ ही आए दिन नई कहानी के साथ नए सीरियल ऑन एयर होते रहते हैं। जिनके बारे में जानने के लिए फैंस काफी उत्साहित रहते हैं। फिलहाल बता दें कि अगस्त महीने में कई ने शो ऑन एयर हो चुके हैं। अगर आप भी सीरियल के शौकीन हैं तो ये नए शो आपका एंटरटेनमेंट कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि मेकर्स ने आपका मनोरंजन करने के लिए कौन-कौन से नए शो लॉन्च किए हैं।

sanjog to rajjo savi ki sbari These new shows will be on air on TV in August
रज्जो - फोटो : social media

रज्जो, स्टार प्लस
लोकप्रिया टीवी चैनलल स्टार प्लस दर्शकों के लिए हमेशा ही एक से बढ़कर एक हाईवोल्टेज ड्रामा सीरीयल्स लेकर आता रहता है। फिलहाल अब एक बार फइर से ये चैनल एक और नए शो 'रज्जो' के साथ नई कहानी लेकर आया है। इस शो में  भोजपुरी की जानी मानी अभिनेत्री पाखी हेगड़े नजर आ रही हैं। जानकारी के मुताबिक, ये शो आप आज से यानी 22 अगस्त से ऑनएयर हुआ है।

sanjog to rajjo savi ki sbari These new shows will be on air on TV in August
संजोग - फोटो : यूट्यूब

संजोग, जी टीवी
टीवी चैनल जी भी हमेशा दर्शकों के लिए एक से बढ़कर एक सीरीयल लेकर आता है। अब एक बार फिर से इस चैनल पर भी 22 अगस्त से नया शो ऑनएयर हुआ है। इस शो का नाम है संजोग। इस शो में काम्या पंजाबी और शैफाली शर्मा को लीड रोल में लिया गया है। फिलहाल आप रात 10 बजे इसे देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
sanjog to rajjo savi ki sbari These new shows will be on air on TV in August
अलीबाबा दास्तान-ए-काबुल - फोटो : social media

अलीबाबा सब टीवी
अलीबाबा की कहानी तो सभी ने सुनी होगी। इस पर फिल्म भी बन चुकी है। हम बात कर रहे हैं नए आगामी सीरीयल 'अलीबाबा दास्तान-ए काबुल' की। फिलहाल जानकारी के मुताबिक, यह एक फंतासी शो है, जिसमें शीजान मोहम्मद और तुनिशा शर्मा जैसे सितारें हैं। ये शो भी 22 अगस्त से सब टीवी पर प्रसारित हो चुका है। इसे आप सोनी लिव एप पर भी देख सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed