टीवी का मोस्ट पॉपुलर कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' घर-घर में मशहूर है। कॉमेडी किंग के नाम से मशहूर कपिल शर्मा लोगों के बीच हमेशा चर्चाओं में बने रहते हैं। बीते काफी दिनों से कपिल शर्मा के इस शो को लेकर काफी चर्चा हो रही है क्योंकि कपिल जल्द ही अपने इस शो के साथ टीवी पर धमाकेदार वापसी करने वाले हैं। कपिल के इस शो में कई मंझे हुए कॉमेडियन्स फैंस का मनोरंजन करते नजर आते हैं। हालांकि, इनमें से कई सितारे अब इन शोज का हिस्सा नहीं हैं। बीते कई वर्षों में कई कॉमेडियन्स 'द कपिल शर्मा शो' का साथ छोड़ चुके हैं। इन सितारों की लिस्ट में सुनील ग्रोवर से लेकर सुमोना चक्रवर्ती का नाम शामिल है और हाल ही में आती एक खबर के मुताबिक अब कृष्णा अभिषेक ने भी शो को अलविदा कह दिया है। चलिए इस रिपोर्ट से जानते हैं अभी तक कौन-कौन से सितारे 'द कपिल शर्मा शो' से किनारा कर चुके हैं।
The Kapil Sharma Show: कृष्णा से पहले इन सितारों ने मारी कपिल के शो को लात,एक को कॉमेडी किंग ने जड़ा था थप्पड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कृष्णा अभिषेक
हाल ही 'द कपिल शर्मा शो' ने नए सीजन के एलान के बाद इस कॉमेडी शो में अहम किरदार निभाने वाले कृष्णा अभिषेक ने साफ कर दिया है कि वह इस बार शो का हिस्सा नहीं होंगे। शो से जुड़े सूत्रों का कहना है कि फीस के कारण कृष्णा ने शो से किनारा किया है। कृष्णा शो में सपना बन दर्शकों को खूब हंसाते थे।
सुनील ग्रोवर
'द कपिल शर्मा शो' में डॉ गुलाटी, रिंकू भाभी और गुत्थी के मशहूर किरदार निभाने वाले सुनील ग्रोवर ने भी इस शो का साथ छोड़ दिया था। दरअसल, कपिल शर्मा ने फ्लाइट में शारब पीकर सुनील ग्रोवर के साथ लड़ाई कर ली थी। दोनों के बीच हुई इस लड़ाई के बाद सुनील ग्रोवर ने शो छोड़ दिया था।
उपासना सिंह
बॉलीवुड अभिनेत्री उपासना सिंह भी इस शो का हिस्सा रह चुकी हैं। वह शो में कपिल शर्मा की बुआ का रोल निभाया करती थी। लेकिन सुनील ग्रोवर के साथ हुई कपिल की लड़ाई के बाद उपासना सिंह ने भी शो से किनारा कर लिया था। इसकी एक और बड़ी वजह यह भी थी कि उनका स्क्रीन टाइम बहुत कम था।
सुगंधा मिश्रा
मशहूर मिमिक्रिस्ट सुगंधा मिश्रा भी 'द कपिल शर्मा शो' में काम कर चुकी हैं। वह इसमें एक शिक्षक का किरदार निभाकर सबको हंसाती थीं, लेकिन वह ज्यादा लंबे समय तक इस सीरियल में काम नहीं कर पाई थीं। सुगंधा ने एक साक्षात्कार कहा था कि शो के फॉर्मेट में बदलाव होने के बाद उन्हें नहीं बुलाया गया।