The Kapil Sharma Show: कपिल शर्मा शो में पहुंचे गौर गोपाल दास, अल्ताफ राजा ने तुम तो ठहरे परदेसी से बांधा समा
द कपिल शर्मा शो के आने वाले एपिसोड में मोटिवेशनल स्पीकर और 90 के दशक के जाने माने रेट्रो गायक नजर आने वाले हैं। इनमें गौर गोपाल दास, विवेक बिंद्रा, खान सर, अल्ताफ राजा, श्वेता शेट्टी, शब्बीर कुमार और सुनीता राव आदि शीर्ष हस्तियां शामिल हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनी टीवी ने रिलीज किया प्रोमो
सोनी टीवी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर द कपिल शर्मा शो का नया प्रोमो जारी किया गया है। जिसमें ये सभी लोकप्रिय वक्ता और गायक देखने को मिलेंगे। इस प्रोमो के कैप्शन में लिखा है, इस वीकेंड रात 9.30 बजे, #SonyEntertainmentTelevision par #TheKapilSharmaShow क्योंकि आने वाले हैं मोटिवेशनल स्पीकर और 90 के दशक के रेट्रो सिंगर इस बार! जिसके बाद लगातार फैंस कमेंट कर रहे हैं। फैंस आने वाले एपिसोड को लेकर बहुत एक्साइटेड नजर आ रहे हैं।
जब बिकनी में नजर आईं टॉप एक्ट्रेस, हुस्न पर फिदा हुए लोग
गौर गोपाल दास कपिल को दिया ऐसा जवाब
द कपिल शर्मा के आने वाले एपिसोड में गौर गोपाल दास कपिल को चिढ़ाते हुए नजर आ रहे हैं। जैसा कि प्रोमो में कपिल शर्मा गौर गोपाल दास के एक वीडियो के बारे में बात करते हैं, जहां पर गौर गोपाल दास गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड के बारे में बात करते हैं। इसपर कपिल शर्मा सवाल करते हैं कि आपको ये छात्र होने का अनुभव है या फिर कभी प्यार में भी पड़े हैं। जिसके बाद गौर गोपाल दास कपिल शर्मा को जवाब देते हैं और कहते हैं कि कपिल आज बहुत लिबर्टी ले रहा है। जिसके बाद सभी लोग हंसने लगते हैं।
Chiranjeevi: बहू उपासना की प्रेग्नेंसी की खबर सुनकर ऐसा था चिरंजीवी का रिएक्शन, बोले, मेरे लिए सबसे...
अल्ताफ राजा के साथ की मस्ती
वहीं, वीडियो में कपिल शर्मा अल्ताफ राजा के साथ भी मस्ती करते हुए नजर आते हैं। कपिल शर्मा कहते हैं कि अल्ताफ भाई आप बहुत चमक रहे हैं, ऐसा लग रहा है सारी रात किसी ने पानी में भिगो कर रखा है, अभी छिलका उतारा है किसी ने। कितने चमक रहे हो आप।
Viral Video: नए साल का जश्न मना लौटे तमन्ना भाटिया-विजय, वायरल वीडियो को देख फिर तेज हुए डेटिंग के चर्चे
रंविना टंडन पर खान सर की हुई खिंचाई
वहीं प्रोमो में कपिल शर्मा खान सर से मस्ती करते हुए दिखते हैं और वह उनसे रविना टंडन को लेकर पूछते हैं। कपिल कहते हैं कि आपके फॉलोअर्स में रवीना टंडन भी हैं एक। जिसके बाद खान मुस्कुराते हैं तो कपिल शर्मा वापस से उन्हें छेड़ते हैं और कहते हैं कितनी मुस्कुराहट आई खान साहब। उसके बाद कीकू शारदा खान सर को चिढ़ाते हुए नजर आते हैं। कीकू उनसे पूछते हैं कि आप पटना से हैं ना? खान सर जवाब में हां कहते हैं और कीकू फिर कहते हैं हमको भी पसंद है।
Beyond Fest: RRR ने बियॉन्ड फेस्ट में रचा इतिहास, स्क्रीनिंग के लिए महज 98 सेकंड में बिके सारे टिकट