सब्सक्राइब करें

TV Shows: सालों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं ये टीवी सीरियल्स, इस शो का तो 14 साल से हो रहा प्रसारण

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Mon, 04 Apr 2022 12:23 PM IST
विज्ञापन
Top 10 Longest Running Indian TV Shows Know All About them
तारक मेहता का उल्टा चश्मा, कहानी घर-घर की - फोटो : social media

टेलीविजन शोज हमारी जिंदगी का एक अभिन्न अंग बन गए हैं। पिछले कुछ वर्षों में इसके दर्शकों की संख्या में बढ़ोतरी भी हुई है, जिसकी वजह से टीवी शो बनाने वाले प्रोडक्शन हाउसीज ने उन दर्शकों के लिए अलग-अलग तरह के शोज का निर्माण किया है। इनमें से सभी बहुत लंबे समय तक नहीं चलते हैं लेकिन कुछ दर्शकों को इतना पसंद आते हैं कि वह चलते रहते हैं। इस तरह के टीवी शो भले ही सभी को पसंद न आए लेकिन घर की महिलाएं इन्हें जरूर पसंद करती हैं। यहां हम आपके लिए ऐसे सीरियलों, रियलिटी शो की एक लिस्ट लेकर आए हैं, जिन्होंने टीवी की दुनिया पर काफी समय तक राज किया है। 

Trending Videos
Top 10 Longest Running Indian TV Shows Know All About them
तारक मेहता का उल्टा चश्मा - फोटो : सोशल मीडिया

तारक मेहता का उल्टा चश्मा 
तारक मेहता की कहानियों पर आधारित इस शो को इंडियन टेलीविजन की तरफ से उसके दर्शकों के लिए सबसे अच्छा तोहफा कहना गलत नहीं होगा। यह टीवी शो 2009 में शुरु हुआ था और तब से अब तक इसके 3422 एपिसोड प्रसारित किए जा चुके हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Top 10 Longest Running Indian TV Shows Know All About them
सीआईडी

सीआईडी
सीआईडी इंडस्ट्री के सबसे प्रतिष्ठित शो में से एक है। इस शो ने लोगों के दिलों पर इतना प्रभाव डाला था कि सबको लगता था कि अगर कोई क्राइम होता है तो हमें तुरंत सीआईडी को बुलाना चाहता है। इस शो की शुरुआत 1998 में हुई थी और यह 21 साल तक प्रसारित होता रहा। इस शो ने 1,547 एपिसोड पूरे किए थे। 

Top 10 Longest Running Indian TV Shows Know All About them
बिग बॉस - फोटो : सोशल मीडिया

बिग बॉस 
भारत के सबसे चर्चित रियलिटी शो का नाम आते ही सभी के दिमाग में बिग बॉस का नाम सबसे ऊपर आता है। इस शो के हाई वोल्टेज ड्रामे को लोग हमेशा पसंद करते हैं। बिग बॉस का पहला सीजन 2006 में प्रसारित हुआ था और अब तक इसके 14 सीजन आ चुके हैं। 

विज्ञापन
Top 10 Longest Running Indian TV Shows Know All About them
ये रिश्ता क्या कहलाता है - फोटो : सोशल मीडिया

ये रिश्ता क्या कहलाता है
साल 2009 में शुरु हुए इस शो का दर्शकों के बीच एक अलग ही क्रेज देखने को मिलता है। यह भारतीय टीवी इंडस्ट्री के इतिहास में चौथा सबसे लंबे समय तक चलने वाला शो बन गया है। 2009 से, इसने 3702 एपिसोड प्रसारित किए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed