'बिग बॉस 14' की विजेता रुबीना दिलैक अक्सर ही सोशल मीडिया पर सक्रिय रहती हैं। वह आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और फोटोज फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने साथ ही वह अपनी फिटनेस को लेकर भी काफी सतर्क रहती हैं। हालांकि, बीते दिनों वह कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गई थीं। जिससे रिकवर होने के बाद से ही उनका वजन बढ़ता नजर आ रहा हैं। ऐसे में कई फैंस उनके इस नए लुक को खास पसंद नहीं कर रहे हैं। इतना ही नहीं सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें जमकर ट्रोल भी कर रहे हैं।
Trolls: कोरोना के बाद बढ़ने लगा वजन तो यूजर्स ने रूबीना दिलैक को कहा 'मोटी', एक्ट्रेस ने इस तरह लगाई क्लास
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्होंने आगे यह भी लिखा कि, अगर मैं पीआर नहीं रखती हूं, तो क्या आपको मेरी काबलियत दिखाई नहीं देती। मैं मोटी हो गई हूं, इसलिए आप मुझे मेरे फैन न रहने की धमकी दे रहे हैं। मैं अच्छे कपड़े नहीं पहनती और बड़े प्रोजेक्ट्स पाने के लिए मेहनत नहीं कर रही हूं। मुझे यह देखकर काफी दुख हुआ कि आपके लिए मेरे टैलेंट और हार्ड वर्क से ज्यादा मेरी फिजिकल अपीरिएंस ज्यादा जरूरी है।'
उन्होंने आगे कहा कि, 'यह मेरी जिंदगी है और इसमें अलग- अलग फेजेज है और आप सब भी मेरे जीवन के एक फेज है। मैं अपने फैंस की काफी इज्जत करती हूं, तो इसलिए आप लोग खुद को मेरा फैन मत कहे। रुबीना का यह नोट सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। उनके इस नोट से ट्रोल्स के प्रति उनकी नाराजगी साफ जाहिर हो रही है।'
वहीं, रुबीना के इस नोट पर फैंस भी लगातार अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कमेंट कर रहे हैं। इस दौरान कुछ फैंस साथ उनके हमेशा खड़े होने की बात कह रहे हैं। रुबीना के इस पोस्ट पर उनके फैंस लिखा कि आप जैसी हैं हम आपको वैसे ही प्यार करते हैं।
गौरतलब है कि अभिनेत्री सितंबर में एक पोस्ट के जरिए बताया था कि कोरोना से ठीक होने के बाद उनका वजह करीब 7 किलो बढ़ गया है। उन्होंने बताया था कि बढ़े हुए वजन के कारण वह खुद को काफी असहज महसूस कर रही हैं। साथ ही उनका कॉन्फिडेंस भी बहुत कम हो गया है। वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में उनका नया गाना 'शाहरुख खान' रिलीज हुआ है, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं।