फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

TRP List: यह हैं टीवी पर हिट सीरियल देने वाले प्रोड्यूसर, शो से करते हैं टीवी पर राज

Mon, 23 May 2022 08:32 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Mon, 23 May 2022 08:32 PM IST
विज्ञापन
TRP List: Anupamaa, yeh rishta kya kehlata hai, imlie, pavitra rishta, kumkum bhagya know about tv best producers top show
tv producers - फोटो : social media

छोटे पर्दे पर प्रसारित होने वाले सीरियल्स की कहानी, उनके ट्विस एंड टर्न्स टीआरपी लिस्ट के इर्द-गिर्द घूमते हैं। टीआरपी लिस्ट में अपने शो को बनाए रखने के लिए मेकर्स पानी की तरह पैसा बहाते हैं और ऐसे ही बिंदास प्रोड्यूसर्स के शो लोगों का दिल जातने में कामयाब भी होते हैं। जैसे बॉलीवुड में कई सफल निर्देशक हैं, जिन्हें हिट फिल्में देने के लिए जाना जाता है। वैसे ही टीवी की दुनिया के ऐसे कई प्रोड्यूसर्स है, जिनके हाथ लगते ही सीरियल हिट हो जाता है। इनका नाम सीरियल की सफलता की चाबी माना जाता है। आज हमने ऐसे ही टीवी प्रोड्यूसर्स के नामों की एक लिस्ट तैयार की है, जिन्होंने टीवी इंडस्ट्री में सफलता हासिल की है। 

TRP List: Anupamaa, yeh rishta kya kehlata hai, imlie, pavitra rishta, kumkum bhagya know about tv best producers top show
राजन शाही - फोटो : Insatagram- @rajan.shahi.543

राजन शाही 
इस लिस्ट में पहला नाम इस समय सभी के दिलों पर राज कर रहे सीरियल 'अनुपमा' के प्रोड्यूसर राजन शाही का है। राजन शाही पिछले काफी समय से छोटे पर्दे की इस दुनिया का हिस्सा रहे हैं। वह 'अनुपमा' के अलावा सीरियल 'मन की आवाज प्रतिज्ञा', 'वो तो है अलबेला', 'ये रिश्ते हैं प्यार के' जैसे सीरियल को प्रोड्यूस कर लोगों की वाह-वाही लूट चुके हैं। 

TRP List: Anupamaa, yeh rishta kya kehlata hai, imlie, pavitra rishta, kumkum bhagya know about tv best producers top show
एकता कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

एकता कपूर 
इंडस्ट्री में टीवी क्वीन के नाम से मशहूर एकता कपूर ने ही छोटे पर्दे पर डेली सोप का कॉन्सेप्ट शुरू किया था। उन्होंने अपने लंबे करियर में कई सफल टीवी सीरियल दिए हैं। उनके हिट सीरियलों की लिस्ट में 'कुंडली भाग्य','कुमकुम भाग्य', 'पवित्र रिश्ता' और 'नागिन' जैसे सीरियल शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
TRP List: Anupamaa, yeh rishta kya kehlata hai, imlie, pavitra rishta, kumkum bhagya know about tv best producers top show
asit kumar modi - फोटो : social media

आसित कुमार मोदी 
पिछले 14 वर्षों से लोगों का मनोरंजन कर रहे पॉपुलर सिटकॉम 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के प्रोड्यूसर आसित कुमार मोदी ने अपने शो पर बहुत पैसा खर्च किया है। उनकी मेहनत से ही वह इस शो से पूरे छोटे पर्दे पर राज कर रहे हैं।  

विज्ञापन
TRP List: Anupamaa, yeh rishta kya kehlata hai, imlie, pavitra rishta, kumkum bhagya know about tv best producers top show
gul khan - फोटो : social media

गुल खान 
टीवी के बहुत से सीरियलों को प्रोड्यूस कर चुकी गुल खान आज इंडस्ट्री का एक जाना पहचाना नाम बन गई हैं। उन्होंने 'कुबूल है','इश्कबाज' और 'इमली' जैसे सीरियलों को प्रोड्यूस किया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed